{"_id":"68cf0054fcbf640f370b1f9a","slug":"if-anyone-harasses-you-for-interest-inform-the-police-dsp-panipat-news-c-244-1-pnp1012-144123-2025-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्याज के लिए कोई उत्पीड़न करे तो पुलिस को दें सूचना : डीएसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्याज के लिए कोई उत्पीड़न करे तो पुलिस को दें सूचना : डीएसपी
Sun, 21 Sep 2025 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Sun, 21 Sep 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। सेवा पखवाडा के तहत डीएसपी मुख्यालय सतीश वत्स ने आठ मरला चौकी क्षेत्र स्थित एक पार्क में क्षेत्रवासियों के साथ संवाद किया। उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति किसी को परेशान करता है या ब्याज के नाम पर उत्पीड़न करता है तो उसकी तुरंत पुलिस से शिकायत करें। साथ ही क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखें और पुलिस का सहयोग करें।
डीएसपी मुख्यालय सतीश वत्स ने बताया कि सेवा पखवाडा के तहत पार्क में कॉलोनी के मौजिज लोगों से संवाद किया गया। इस दौरान कानून व्यवस्था, साइबर क्राइम से बचाव, महिला सुरक्षा, यातायात नियमों व नशा उन्मूलन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी नागरिकों को जागरूक किया। साथ ही नागरिकों से अपील की गई कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें और कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें। इस दौरान थाना माडल टाउन प्रभारी जगमिंद्र, आठ मरला चौकी इंचार्ज रोबिन, वार्ड नंबर 19 के पार्षद योगेश शर्मा, तिलक राज मिगलानी, यशपाल शर्मा, शशि गोसाई, अंशुल शर्मा, विक्रम गोस्वामी, राजू कुंडू, कपिल मिगलानी, जोगिंदर पाल शर्मा, सुरेश आहूजा, देवांश शर्मा सहित काफी संख्या में कॉलोनी निवासी मौजूद रहें।