फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Idol Prana Pratishtha Utsav: Shobha Yatra will be taken out in Model Town

मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा उत्सव : माॅडल टाउन में निकाली जाएगी शाेभायात्रा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jun 2025 03:08 AM IST
विज्ञापन
Idol Prana Pratishtha Utsav: Shobha Yatra will be taken out in Model Town
पानीपत। भाटिया काॅलाेनी स्थित श्री गणेश मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा महाेत्सव का चाैथा दिन रहा। श्री गणेश मंदिर सेवा समिति द्वारा कार्यक्रम करवाया जा रहा है। वीरवार को माॅडल टाउन से 101 सुहागिन महिलाएं कलश उठाकर शोभायात्रा निकालेंगी। बुधवार को 20 किलाे घी का अधिवास कराया गया। देवी मंदिर के आचार्य लालमणि पांडे की अध्यक्षता में चित्रकुट और बनारस के 11 पंडिताें ने ये पूजन संपन्न कराया।
विज्ञापन

आचार्य लालमणि पांडे ने बताया कि घी से अधिवास कराने का ये अर्थ हाेता है कि हम सबका जीवन सरस और सरल व सुगंध बना रहे। समिति के प्रधान बलदेव गांधी व महासचिव हरीश बंसल ने बताया कि सात दिनाें तक चलने वाले कार्यक्रम में वीरवार काे शाेभा यात्रा निकाली जाएगी। शाेभायात्रा का समय शाम पांच बजे रहेगा। इसमें 101 सुहागिन महिलाएं कलश उठाकर ठाकुर जी के गुणगान करते हुए नगर परिक्रमा करेंगे। परिक्रमा भाटिया कॉलोनी से होते हुए हरी बाग कॉलोनी असंध राेड से होते हुए गणेश मंदिर में पहुंचेगी। इसमें ढाेल, नगाड़े भाग लेंगे। सात जून काे मंदिर में विशेष कार्यक्रम किया जाएगा। कार्यक्रम में स्वामी ज्ञानानंद महाराज, शिक्षा मंत्री-विधायक और मेयर भी आएंगी। मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के बाद मंदिर दर्शनाें के लिए खाेला जाएगा। इस अवसर पर कैशियर सतीश फुटेला, अशाेक यख्मी, जोगिंदर कुंडू, दीपक अराेड़ा व ब्रह्मदत्त शर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed