फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   ICU inauguration postponed due to NHM strike

Panipat News: एनएचएम की हड़ताल से आईसीयू का उद्घाटन टला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Aug 2024 07:01 AM IST
विज्ञापन
ICU inauguration postponed due to NHM strike
पानीपत। पानीपत में इंटेंसिव केयर यूनिट (आईसीयू) का उद्घाटन एचएमएम की हड़ताल के कारण टल गया है। आईसीयू वार्ड में कार्यरत कुछ कर्मचारी भी एनएचएम के अंतर्गत कार्यरत हैं। स्वास्थ्य विभाग के क्लर्क एनएचएम के अंतर्गत कार्यरत हैं। इसलिए आईसीयू के लिए जो भी डिमांड तैयार की गई थी वह मुख्यालय नहीं भेजी जा सकी। अब आईसीयू के उद्धाटन के लिए मुख्यालय से नई तारीख मिलेगी। वहीं दूसरी ओर आईसीयू के संचालन के लिए रोहतक पीजीआई में प्रशिक्षण पर गए डॉ. विशाल, डॉ. मोहित भट्टी, डॉ. गौरव सहगल, डॉ. तरुण महला, नर्सिंग ऑफिसर ज्योति, रवि भारद्वाज, पवन व अरुण का प्रशिक्षण पूरा हो चुका है। वह शुक्रवार को जिला नागरिक अस्पताल में आएंगे। बुधवार को अंबाला, पानीपत, रोहतक व हिसार में एक साथ आईसीयू का उद्घाटन होना था।
विज्ञापन





आईसीयू की इंचार्ज डॉ. कविता ने बताया कि एनएचएम की हड़ताल के कारण आईसीयू का उद्घाटन टल गया है। अब मुख्यालय से आईसीयू उद्घाटन की दूसरी डेट आनी है। उनकी आईसीयू की तैयारियां पूरी है। आईसीयू व एचडीयू पूरी तरह से तैयार हैं। डॉक्टरों व नर्सिंग ऑफिसर का प्रशिक्षण भी पूरा हो चुका है। आईसीयू शुरू होने के बाद रोगियों को दूसरे हायर हेल्थ सेंटर में रेफर नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed