फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   IB PG College gets hosting of inter regional festival

Panipat News: आईबी पीजी कॉलेज काे मिली अंतर क्षेत्रीय महोत्सव की मेजबानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2024 03:04 AM IST
विज्ञापन
IB PG College gets hosting of inter regional festival
पानीपत। आईबी पीजी कॉलेज को अंतर क्षेत्रीय युवा महोत्सव का मेजबानी मिली है। जिले में करीब 10 साल बाद विश्वविद्यालय स्तर के आयोजन को कराने का मौका मिला है। यह महोत्सव 12 से 14 नवंबर को आयोजित किया जाएगा। इसमें कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के अंतर्गत पांचों जोन के 42 विधाओं में हजारों युवा शामिल होंगे। यहां संदेश देने वाले देसी के साथ विदेशी आयोजन होंगे। कॉलेज में इसको लेकर पांच मंच बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

कॉलेज प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र के युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग के निदेशक डाॅ. विवेक चावला ने तैयारियों को लेकर मीडिया से बात की। डॉ. अजय कुमार गर्ग ने कहा कि अंतर क्षेत्रीय युवा महोत्सव में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के अंतर्गत पांच जोन के प्रतिभागी 42 विधाओं में अपनी प्रस्तुति देंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस तरह के आयोजन विश्वविद्यालय स्तर पर कराए जाते हैं। जिले में करीब 10 साल पहले अंतर क्षेत्रीय युवा महाेत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसमें करनाल, पंचकूला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र और यूनिवर्सिटी टीचिंग जोन को शामिल किया है। इसमें हर जोन की प्रथम और द्वितीय टीम भाग लेंगी। यह आयोजन 12 से 14 नवंबर को किया जाएगा। इसको लेकर छह मंच बनाए जाएंगे। इसके साथ सभी टीमों के दिन में ठहरने और अभ्यास के लिए काॅलेज में कमरे दिए जाएंगे। अंतर जोनल युवा महोत्सव के शुभारंभ पर मुख्यातिथि शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा रहेंगे और पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्यातिथि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर प्रो. सोमनाथ सचदेवा होंगे। कॉलेज में आयोजन के साथ पार्किंग की विशेष सुविधा की जाएगी। एलिवेटेड हाईवे के नीचे पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र के युवा एवं सांस्कृतिक विभाग के चेयरमैन प्रो. विवेक चावला ने बताया कि अंतर क्षेत्रीय युवा महोत्सव में हर रोज करीब 12सौ युवा अपनी प्रस्तुति देंगे। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के अंतर्गत 290 कॉलेज आते हैं। इन कॉलेजों के युवाओं की सांस्कृतिक प्रतिभा में निखार लाने के लिए हर साल इस तरह के आयोजन किए जाते हैं। अंतर क्षेत्रीय युवा महोत्सव की प्रस्तुति में बॉलीवुड की प्रस्तुति नजर आएगी। इस मौके पर एसडी कॉलेज पानीपत के प्राचार्य डॉ. अनुपम अरोड़ा, एसडी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता, दयाल सिंह कॉलेज करनाल से डॉ. आशिमा, डॉ. सुनित कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed