फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   IB College won 10 awards at the youth festival.

Panipat News: आईबी कॉलेज ने यूथ फेस्टिवल में जीते 10 पुरस्कार

Fri, 16 Oct 2026 05:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Fri, 16 Oct 2026 05:10 PM IST
विज्ञापन
IB College won 10 awards at the youth festival.
युवा महोत्सव में नाटक का मंचन करते आईबी कॉलेज के विद्यार्थी। - संस्थान
वेस्टर्न गायन और अंग्रेजी वाद-विवाद में पाया प्रथम स्थान, सांस्कृतिक विधाओं में भी दिखाया दमखम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। आर्य कॉलेज में आयोजित 49वें करनाल जोनल युवा महोत्सव के दूसरे दिन आईबी कॉलेज के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न प्रतियोगिताओं में 10 पुरस्कार हासिल किए। विद्यार्थियों ने गायन, अभिनय, वाद-विवाद और रचनात्मक कलाओं में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने वेस्टर्न वोकल सोलो और अंग्रेजी वाद-विवाद प्रतियोगिता के विपक्ष वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंग्रेजी वाद-विवाद के पक्ष वर्ग, हिंदी वाद-विवाद और स्किट में द्वितीय स्थान हासिल किया। वहीं, रूस, वेस्टर्न ग्रुप सॉन्ग, हरियाणवी ऑर्केस्ट्रा, क्ले मॉडलिंग और वन एक्ट प्ले में तृतीय स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय का गौरव बढ़ाया।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. सतवीर सिंह ने कहा कि युवा महोत्सव विद्यार्थियों की प्रतिभा निखारने और आत्मविश्वास बढ़ाने का सशक्त मंच है। संयोजिका डॉ. किरण मदान और सह-संयोजिका कनक शर्मा ने इस सफलता का श्रेय विद्यार्थियों की मेहनत, नियमित अभ्यास और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

10
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed