फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   I will scatter the diamonds and pearls of Rama's name in every street...

Panipat News: राम नाम के हीरे मोती मैं बिखराऊं गली-गली...

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Apr 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
I will scatter the diamonds and pearls of Rama's name in every street...
पानीपत। इस्काॅन कुरुक्षेत्र व इस्काॅन प्रचार समिति पानीपत के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को ऐतिहासिक नगरी पानीपत में श्रीमद्भागवत कथा एंव भगवान श्री कृष्ण-बलराम रथयात्रा महोत्सव आयोजन किया।
विज्ञापन

यात्रा भगवान श्रीराम व श्रीकृष्ण के भजनों से पूरी नगरी गूंज उठी। लोगों ने रथ खींचने की बोली में बढ़ चढ़कर भाग लिया और रथ खींचकर पुण्य कमाया।
श्रीमद्भागवत कथा और भगवान श्री कृष्ण-बलराम रथयात्रा महोत्सव का रविवार को आठवां दिन रहा। विकास जुनेजा के निवास स्थान पर महोत्सव के दोपहर के सत्र में सत्संग और संकीर्तन का आयोजन किया गया। महोत्सव में मुख्यातिथि शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा, पूर्व सांसद संजय भाटिया, विधायक प्रमोद विज, मेयर कोमल सैनी, हरपाल ढांडा, अर्चना गुप्ता, गजेंद्र सलूजा, दुष्यंत भट्ट, अशोक आर्य, संजय अग्रवाल रहे।
विज्ञापन

इस्काॅन कुरुक्षेत्र के अध्यक्ष साक्षी गोपाल दास ने कहा कि जो व्यक्ति भगवान श्री कृष्ण व बलराम के रथ के रस्सों को अपने हाथों से खींचता है या रथ पर सुशोभित भगवान श्री कृष्ण व बलराम के दर्शन करता है तो उसके जन्म जन्मांतर के सारे पाप नष्ट हो जाते है। वह इस जीवन की समाप्ति पर भगवत धाम को प्राप्त कर लेता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रथयात्रा सेक्टर-11-12 स्थित देवेंद्रा बेकरी के सामने गली से प्रारंभ होकर डॉ. जीसी गुप्ता अस्पताल, एंजल प्राइम माॅल, आहुजा स्वीट्स, बतरा नर्सिंग होम, साईं बाबा चैंक, शिव मंदिर, मदर टेरेसा, नवांकोट गुरुद्वारा से कथा स्थल कटारिया लैंड पर भंडारे के साथ संपन्न हुई। उपाध्यक्ष मोहन गौरचंद व प्रहलाद हरि प्रभु व उनकी टीम ने हरे कृष्णा महामंत्र का गुणगान करते हुए राम नाम के हीरे मोती मैं बिखराउं गली-गली लूट लो जिसका जी चाहे मैं शोर मचाउं गली-गली..., हजारों युवा भक्तों ने भगवान के सामने नृत्य करते हुए संपूर्ण वातावरण भक्तिमय बना दिया।

रथ यात्रा में देश के विभिन्न प्रदेशों पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मुंबई, वृंदावन, दिल्ली आदि से भक्तजन शामिल हुए। इस अवसर पर अविनाश पालीवाल, रथयात्रा निदेशक सियाराम गुप्ता, रामनिवास गुप्ता, सुंदर लाल चुघ, अशोक गोयल, तरुण जेठी, राजेश गोयल, हरिओम तायल, सुरेश तायल, विभु पालीवाल, प्रवीन नंदवानी, संजय कटारिया, इस्काॅन प्रचार समिति के अध्यक्ष सुंदर लाल चुघ, अशोक गोयल, तरुण जेठी, प्रेस सचिव राम प्रसाद जैन, अवि जैन और हिमांशु बंगा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed