{"_id":"66b56f0f38d36e08e50711a5","slug":"i-called-my-father-and-said-i-dont-feel-like-taking-me-panipat-news-c-244-1-pnp1003-122405-2024-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: पापा को फोन कर कहा था, मुझे ले जाओ दिल नहीं लग रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: पापा को फोन कर कहा था, मुझे ले जाओ दिल नहीं लग रहा
विज्ञापन
पानीपत। बरसत रोड स्थित ज्योति कॉलाेनी में मौसा-मौसी के साढ़े सात साल की बच्ची को बेरहमी से पीट पीटकर हत्या करने के मामले में कई बातें सामने आई हैं। वे दोनों बच्ची से दिनभर घर का काम करवाते थे। काम न करने पर उसको बुरी तरह से पीटा जाता था। बच्ची ने दो दिन पहले अपने पिता को फोन पर कहा था कि उसका यहां दिल नहीं लगता। उसको ले जाओ, बच्ची बुरी तरह से सहमी हुई थी। इतना बोलते ही उसकी मौसी ने उसके हाथ से मोबाइल छीन लिया था।
उल्लेखनीय है कि दो दिन बाद उसका पिता मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना से अपनी बच्ची को लेने ज्योति कॉलोनी आने वाला था। इससे पहले काम न करने पर बुधवार को सात साल की जैनब को उसकी मौसी व मौसा ने पीट पीट कर मौत के घाट उतार दिया। इससे पहले बच्ची को खूब यातनाएं भी दी गई। उसकी दोनों हाथों की छह अंगुलियों के नाखून तक उखाड़ लिए थे। उत्तर प्रदेश के मुज्जफरनगर जिले के गांव चंदेडी निवासी अहसान ने बताया कि उसकी पत्नी इमराना डेढ़ माह पहले अपने मायके में ज्योति कॉलोनी में आई थी। उसके साथ उसकी सात साल की बेटी जैनब भी थी। ज्योति कॉलोनी में ही उसकी साली शाहिन रहती है। उसकी पत्नी इमराना अपनी बहन शाहिन से मिलने के लिए उसके घर गई थी। शाहिन ने उसे कहा कि वह छह माह की गर्भवती है। उससे घर का काम नहीं होता। इसलिए कुछ दिन के लिए जैनब को उसके पास छोड़ दें। उसने उनकी बात मानकर जैनब को उनके पास छोड़ दिया। उसकी साली शाहिन उसकी बेटी जैनब से दिनभर काम कराती थी। दो दिन पहले उसने जैनब से फोन किया तो वह डरी हुई थी। उसको बार बार कह रही थी कि पापा उसे ले जाओ उसका यहां मन नहीं लगता। इतना कहते ही उसके हाथ से उसकी साली शाहिन ने मोबाइल छीन लिया। वह दो दिन बाद जैनब को लेने आना वाला था। उन्हें बुधवार शाम को फोन कर बताया गया कि जैनब की छत से गिरने से मौत हो गई है। यहां आकर पता चला कि जैनब को बुरी तरह से पीटा गया था। उसकी हाथ की अंगुलियों के नाखून तक निकाल लिए गए थे। पड़ोसियों ने उन्हें बताया कि रोज जैनब को बुरी तरह से पीटा जाता था। अब उनको बेटी जैनब को उनके पास छोड़ने पर पछतावा हो रहा है। जैनब अपनी मौसी को अम्मा कहती थी।
वर्जन-
सेक्टर 13-17 थाना प्रभारी हिमांशु ने बताया कि बच्ची के शरीर पर चोट के काफी निशान थे। पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। बच्ची के पिता के बयानों पर उसकी मौसी शाहिन व उसके पति हुसैन पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां से दोनों को जेल भेज दिया है।