फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   I am pregnant, have mercy on me...

Panipat News: मैं गर्भवती हूं, मुझ पर रहम करो...

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Sep 2023 02:11 AM IST
विज्ञापन
I am pregnant, have mercy on me...
पानीपत। मैं चिल्लाती रही कि मैं दो माह की गर्भवती हूं, मुझ पर रहम करो। बदमाश हरियाणवी में बोले- चुप हो जा, न तै याडे़, तेरे बीच में के गोली काड़ देंगे। बदमाश तमंचे के बल पर तीनों को जबरदस्ती बरामदे में खींच लाए। विरोध किया तो उन पर तमंचा तान दिया। वे डर गईं, लेकिन दरिंदगी से बचने के लिए चिल्लाती रहीं। इससे पहले अंदर कमरे में पति बदमाशों के आगे हाथ जोड़कर खड़े रहे। बदमाशों को घर में रखी नकदी और गहने तक ले जाने की बात कही। उन्होंने कमरे का फर्श उखाड़कर छुपाकर रखे एक-दो गहने तक दे दिए। बदमाशों ने इतना कुछ लेने के बाद भी उनके साथ मारपीट की और एक बदमाश ने तलवार से वार किया। इससे एक महिला के पति की अंगुली कट गई। वे रात में बचाव के लिए चिल्लाती रहीं, लेकिन बदमाशों को जरा भी रहम नहीं आया। भोर होने तक वे दरिंदगी करते रहे।
विज्ञापन

यह दर्द भरी दास्तां दुराचार पीड़िता एक महिला ने बयां की। वह कुछ बोलकर डर के मारे कांपने लगी। सिविल अस्पताल में मेडिकल कराने के दौरान महिलाओं के आंसू नहीं थम रहे थे। महिलाओं ने बताया कि वे बुधवार रात देर तक काम करने के बाद खाना खाकर सोने की तैयारी कर रहे थे। रात करीब एक बजे चार लोग डेरे में घुस आए। उन्हें पहले लगा कि कोई किसान आया होगा। उनके नजदीक आने पर देखा तो उन्होंने अपने चेहरे ढंक रखे थे। वे तमंचा, तलवार और डंडे लिए थे। बच्चों को गर्दन पकड़ कर ऊपर उठा लिया और पुरुषों की गर्दन पर तलवार रख दी। बदमाशों ने धमकी दी कि शोर मचाने पर बच्चों सहित सबको मौत के घाट उतार देंगे। बदमाश कपड़े सुखाने वाली रस्सी खोलकर लाए और तमंचे के बल पर तीनों के पतियों के हाथ रस्सी से बांधकर उनके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। उनके साथ मारपीट की और बच्चों सहित पतियों को कमरे के अंदर बंद कर दिया। तमंचे के बल पर तीनों महिलाओं को खींचकर बाहर बरामदे में ले आए और चारों बदमाशों ने तीन घंटे तक सामूहिक दुराचार किया। वे अपनी इज्जत बचाने की भीख मांगती रहीं, लेकिन बदमाशों ने एक न सुनी। जब उनका मन भर गया तो उसी कमरे में खींचकर ले गए, जहां पर उनके पति बंद थे। वहां पर उन्हें धक्का देकर अंदर डाल दिया और बाहर से कमरा बंद कर दिया। उन्होंने सुबह पांच बजे गांव के राजकुमार नामक व्यक्ति को फोन कर बुलाया। उसे आपबीती बताई और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


पीड़ित महिला ने बताया कि बदमाशों ने दरिंदगी के बाद घर में एक जगह से 10 हजार रुपये और दूसरी जगह से तीन हजार रुपये निकाल लिए। बदमाश बोले- जेवरात बताओ कहां रखे हैं, वरना गोली मार देंगे। इसके बाद बदमाशों ने जमीन में दबी सोने की बाली व चांदी की पाजेब सहित अन्य जेवर निकाल कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मूल रूप से उत्तर के शाहजहांपुर निवासी 35 वर्षीय युवक ने बताया कि वे लोग पिछले दो साल से डेरे पर रहकर खेती बाड़ी करते हैं। डेरे पर वह अपनी 34 वर्षीय पत्नी व तीन बच्चों (चार साल, दो साल व एक साल) के साथ रहता है। फर्रुखाबाद निवासी उसकी बुआ का 25 वर्षीय बेटा, उसकी 24 वर्षीय पत्नी व दो बेटियां और हरदोई निवासी 26 वर्षीय युवक, उसकी 25 वर्षीय पत्नी व उनका एक बेटा रहते हैं।
महिलाओं ने आप बीती सुनाते हुए कहा कि बदमाशों ने रात के अंधेरे में उनके साथ तीन घंटे तक दुराचार किया। वह चीखती और चिल्लाती रहीं, लेकिन दूर-दूर तक उन्हें कोई बचाने नहीं आया। उनके लिए यह रात मानों 24 घंटे की हो गई थी। वह बहुत डर गई थीं। अपनी जिंदगी की भीख मांग रही थीं।
एक युवक ने बताया कि बदमाशों ने आते ही उन पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया था। एक बदमाश उसके साथी पर तलवार से हमला कर रहा था। उसने बचाव में हाथ अड़ाया तो वह उसके हाथ पर लगी, जिससे उसकी एक अंगुली कट गई।
दूसरे डेरे पर रहने वाले उत्तर प्रदेश के बरेली निवासी युवक ने बताया कि वह बुधवार रात अपनी पत्नी (40) और छह साल के बेटे व चार साल की बेटी के साथ डेरे पर सो रहा था। रात करीब 12 बजे चार बदमाश आए और उसके व उसकी बीमार पत्नी के साथ मारपीट शुरू कर दी। पत्नी के पेट व छाती पर लात मारी। बदमाश तमंचा दिखाकर बोले : जान की सलामती चाहते हो तो घर में जो नकदी व गहने हैं, सब ले आओ। जबरदस्ती एक फोन तोड़ दिया और दूसरा फोन व पांच हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। बृहस्पतिवार को सुबह 10 बजे तक उसकी पत्नी की मौत हो गई।

जिस डेरे पर महिलाओं के साथ दुराचार किया, वहां पर रहने वाले एक व्यक्ति ने डेरे के मालिक को फोन करने प्रयास किया तो बदमाशों ने उसका फोन छीन लिया। सिम निकाल कर फोन फेंक दिया और जाते हुए धमकी दी कि अगर किसी को कुछ बताया तो पूरे परिवार को जान से मार देंगे।

सामूहिक दुराचार पीड़ित तीनों महिलाओं के सैंपल लिए गए हैं। उन्हें जांच के लिए लैब भेजा गया है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि तीन में से एक महिला दो माह की गर्भवती है। जबकि दूसरी महिला को रक्तस्राव हो रहा है। वहीं जिस बीमार महिला की मारपीट से मौत हुई है। उसके साथ भी दुराचार की आशंका जताई जा रही है। इसकी रिपोर्ट आने पर पुष्टि होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed