फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Husband suicide to Quarrel with wife

पत्नी से फोन पर झगड़ा कर पेड़ पर फंदे से लटका पति, मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Mar 2021 02:40 AM IST
विज्ञापन
Husband suicide to Quarrel with wife
कस्बे के निरंकारी अध्यात्मिक स्थल में 15 दिन पहले वेल्डिंग करने आए एक व्यक्ति ने शनिवार को पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सुुसाइड करने से उसने पहले पत्नी से फोन पर बात की और आत्महत्या करने की धमकी दी। पत्नी ने देवर को फोन कर पति को देखने के लिए कहा। भाई कमरे से बाहर आया तो वेल्डर फंदे पर लटका मिला। समालखा थाना पुलिस ने शव को सामान्य अस्पताल पहुंचाया और मृतक के भाई के बयान पर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया और शव सौंप दिया।
विज्ञापन

मेरठ के गांव रसूलपुर निवासी अनुज पुत्र बलबीर ने बताया कि वह छह भाई है। इनमें सबसे बड़े अंकित की चार माह पहले लवि से शादी हुई थी। 22 फरवरी को वह भाई अंकित और प्रशांत के साथ समालखा के निरंकारी अध्यात्मिक स्थल में वेल्डिंग के काम के लिए आए थे। शुक्रवार को शाम साढ़े पांच बजे काम खत्म होने के बाद वे अपने कमरे में आ गए थे। उन्होंने खाना बनाया और अंकित को खाना खाने के लिए कहा, लेकिन उसने मना कर दिया। अंकित पत्नी से बात करते हुए बाहर निकल गया। शुक्रवार रात करीब 11 बजे गांव से भाभी लवि का फोन आया। उन्होंने कहा कि अंकित आत्महत्या करने की धमकी दे रहा है। वह अंकित को ढूंढने के लिए निकले तो अंकित समागम स्थल पर ही पेड़ पर फंदे पर लटका हुआ मिला। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed