फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Husband shot and killed his wife in the in-laws' house

ससुराल में पति ने पत्नी के सिर में गोली मार की हत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Sep 2021 01:47 AM IST
विज्ञापन
Husband shot and killed his wife in the in-laws' house
पानीपत। घटना स्थल पर मौके पे आरोपी विजय को मारते हुए लोग, सीसीटीवी में कैद। - फोटो : Panipat
पानीपत। ससुराल जाने से इंकार करने पर पति ने मायके में रह रही पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। परिजनों की चीख पुकार के बाद मकान मालिक और आसपास के लोगों ने आरोपी पति को दबोच लिया और धुनाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। खास बात यह है कि तीन माह पहले ही दोनों ने परिजनों की मर्जी के खिलाफ कोर्ट में शादी की थी।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई शिकायत में मृतका मुस्कान (21) की बड़ी बहन रुखसार पुत्री इस्लाम ने बताया कि वे मूलरूप से पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर गांव करतारपुर के निवासी हैं और पिछले ढाई साल से मनीष कॉलोनी, सेक्टर-29 पानीपत में किराए के मकान में रहते हैं। पड़ोस में ही आरोपी विजय कुमार निवासी मुजफ्फरनगर भी रहता था। तीन माह पहले ही विजय और बहन मुस्कान ने भागकर कोर्ट में शादी कर ली थी।
विज्ञापन

इस पर परिजनों ने सख्त एतराज जताया था। परिजनों की नाराजगी के बाद मुस्कान मायके में ही आकर रहने लगी थी। साथ ही विजय को फोन कर रिश्ता खत्म करने की बात कही थी। एक माह पहले भी विजय घर आया था और मुस्कान को जबरन ले जाने की जिद कर रहा था, लेकिन वह तैयार नहीं हुई। इसके बाद दुबारा वह सोमवार की सुबह 11 बजे घर पहुंचा और मुस्कान को साथ ले जाने का दबाव मनाया, जब वह जाने के लिए तैयार नहीं हुई तो आरोपी विजय ने मुस्कान के सिर में गोली मार दी। इससे मौके पर ही मुस्कान की मौत हो गई। शोर मचाने पर मकान मालिक और आसपास के लोगों ने विजय को पकड़ लिया। साथ ही पुलिस को सूचना दी। सेक्टर- 29 थाना पुलिस और डीएसपी के पहुंचने पर लोगों ने आरोपी विजय को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। उसके कब्जे से 315 बोर का एक कारतूस और कट्टा बरामद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोर्ट मैरिज के बाद पति-पत्नी में अनबन के चलते पति ने गोली मारकर पत्नी की हत्या की है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि युवती के माता-पिता इस रिश्ते के खिलाफ थे और वह युवती को भेजने से इंकार कर रहे थे। इसी रंजिश में आरोपी ने गोली मारी है। मामले में मृतका के बहन की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
-प्रदीप कुमार, डीएसपी सेक्टर 29 थाना।

पानीपत। मुस्कान। फाइल फोटो।

पानीपत। मुस्कान। फाइल फोटो।- फोटो : Panipat

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed