फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Husband said on Facebook Live - will understand after my death...

फेसबुक लाइव पर पति बोला- मेरे मरने के बाद समझेगी...

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
Husband said on Facebook Live - will understand after my death...
पानीपत। गोपाल कॉलोनी में एक युवक ने पत्नी से झगड़ा होने के बाद फेसबुक पर लाइव आकर पत्नी से झगड़े की बात कही और कहा कि मैं मरना नहीं चाहता, लेकिन मजबूर हूं। उसने मुझे धोखा दिया है। उसके मां-बाप को भी बता चुका हूं, लेकिन उन्होंने नहीं समझाया। मेरे मरने के बाद ही समझेगी। इसके बाद से ही युवक का फोन भी स्विच ऑफ है और अब तक कोई सुराग नहीं लगा है। पत्नी की शिकायत पर ओल्ड इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस ने मामले में गुमशुदगी का केस दर्ज कर लिया और उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गोपाल कॉलोनी निवासी प्रीति ने बताया कि उसने तीन साल पहले सिद्धार्थ नगर निवासी सरफराज अंसारी (27) से लव मैरिज की थी। पति एक फैक्टरी और वह एक मेडिकल स्टोर पर काम करती है। एक सप्ताह पहले सरफराज शराब पीकर घर आया था और उसके साथ झगड़ा किया था। उस दिन के बाद से ही घर में झगड़ा चल रहा था। सोमवार रात को झगड़े के दौरान उसने सरफराज से तलाक मांग लिया था। सरफराज ने भी कहा कि वह भी दुखी हो चुका है।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह कोर्ट में तलाक लेंगे। सरफराज ने उसे सुबह 11 बजे कोर्ट में बुलाया और अपना बैग व बाइक उठाकर घर से चला गया। वह मंगलवार सुबह कोर्ट में नहीं गई। शाम करीब 5 बजे पति ने फेसबुक पर लाइव आकर मरने की बात कही। उसके बाद से वह लापता है। फोन भी स्विच ऑफ आ रहा है। प्रीति ने पुुलिस को यह भी बताया कि उसने तीन साल पहले परिजनों की मर्जी के खिलाफ सरफराज से लव मैरिज की थी, इसलिए उसके परिवार से उसकी बोलचाल बंद है। वह परिवार के पास भी नहीं जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रीति ने बताया कि पति का सोशल मीडिया अकाउंट उनके मोबाइल पर भी चलता रहता है। उसने पति का अकाउंट देखा तो उस पर लाइव वीडियो मिली। उसके तुरंत बाद उसने पति को कॉल किया, लेकिन फोन स्विच ऑफ मिला। इसके बाद पति के दोस्तों के फोन आने लगे। वह पति को ढूंढने नहर पर गई, लेकिन न तो पति और न ही उसकी बाइक व अन्य सामान मिला।
मामले में पत्नी की शिकायत पर गुमशुदगी का केस दर्ज कर लिया गया है। मोबाइल लोकेशन की जांच की जा रही है, जिससे पति का पता लगाया जा सके।
- कमलजीत, थाना प्रभारी, ओल्ड इंडस्ट्रियल एरिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed