{"_id":"c8f4bcab2d756d99cc439e60ed455473","slug":"husband-arrested-in-the-case-of-student-suicide","type":"story","status":"publish","title_hn":"आत्महत्या के मामले में छात्रा का पति गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आत्महत्या के मामले में छात्रा का पति गिरफ्तार
अमर उजाला, पानीपत
Updated Wed, 18 Sep 2013 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। पुलिस ने बीएएमएस की छात्रा को आत्महत्या को मजबूर करने के आरोपी
विज्ञापन
पति को मंगलवार देर शाम गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने को यह कामयाबी छात्रा
की आत्महत्या के सात दिन मिली है। आरोपी को बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
इससे पहले सोमवार को छात्रा निशा के परिजनों ने आरोपी सुनील की गिरफ्तारी के लिए एसपी आफिस में पहुंचकर नाराजगी दिखाई थी। उनके साथ 35-40 कॉलोनीवासी भी थे।
एसपी पारुल कुश जैन के नहीं होने पर वे डीएसपी बदन सिंह राणा से मिले थे। रमेश चंद्र और परिजनों ने डीएसपी बदन सिंह राणा से न्याय की गुहार लगाते हुए आरोपी सुनील को गिरफ्तार करने की मांग की थी।
उनका आरोप था कि डीएसपी बदन सिंह ने इतने बड़े मामले में अज्ञानता दिखाई। इस मामले में निशा के परिजनों और उनके साथ्ा एसपी कार्यालय पहंुचे 35-40 लोगों ने प्रदर्शन की चेतावनी दी थी। उन्होंने चेताया था कि यदि पुलिस ने जल्द कार्रवाई नहीं की तो वे कैंडल मार्च निकालेंगे और उच्च अधिकारियों तक न्याय की
विज्ञापन
गुहार लगाएंगे।
ये है मामला
विकास नगर, एनएफएल में बीत मंगलवार को बीएएमएस की छात्रा अंजली उर्फ निशा ने अपने पिता की लाइसेंस पिस्तौल से खुद को गोली मार ली थी। गोली उसकी कनपटी में लगी थी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस को उसके पास सुसाइड नोट मिला था। पिता रमेश चंद्र के बयान और सुसाइड नोट के आधार पर पति सुनील के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था।
सुनील, अंजली के साथ उसी कॉलेज में बीएएमएस का छात्र है। अंजली ने आत्महत्या करने से कुछ देर पहले ही सुसाइड नोट लिखा। उसने आरोप लगाया था कि सुनील के पास उसकी शादी से पहले की कुछ वीडियो हैं और वह उसके साथ अप्राकृतिक तरीके से यौन शोषण करता है।