फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Husband abandons sick wife at her parents' home after dowry is denied, dies during treatment

Panipat News: दहेज न मिलने पर बीमार पत्नी को मायके में छोड़ गया पति, इलाज के दौरान मौत

Sun, 31 May 2026 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Sun, 31 May 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Husband abandons sick wife at her parents' home after dowry is denied, dies during treatment
अन्नू का फाइल फोटो। परिजन
पानीपत। उग्राखेड़ी गांव की अन्नू (21) की शुक्रवार शाम को पीजीआई रोहतक में बीमारी से मौत हो गई। अन्नू ने दो साल पहले गांव के ही बंटी से प्रेम विवाह किया था। परिजनों का आरोप है कि कुछ दिन बाद ही दहेज के लिए ससुराल में उसके साथ मारपीट की गई। बीमार होने पर मायके में छोड़कर चले गए। पिता की शिकायत पर थाना पुलिस ने पति, सास-ससुर और देवर के खिलाफ दहेज हत्या के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

उग्राखेड़ी गांव के बिजेंद्र ने बताया कि उनकी छोटी बेटी अन्नू ने 24 जून 2024 को गांव के ही बंटी के साथ प्रेम विवाह किया था। इसके बाद से वह उसके साथ ही रह रही थी। शादी के कुछ दिन बाद ही बंटी और उसके परिजनों ने अन्नू को दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया और कई बार उसकी पिटाई की। जिससे वह बीमार रहने लगी।
विज्ञापन


बिजेंद्र का आरोप है कि 20 मई आरोपियों ने उसके साथ बीमारी की हालत में ही मारपीट की। इसके बाद 21 मई की शाम करीब सात बजे बंटी अन्नू को लेकर उनके घर पर पहुंचा और घर के सामने छोड़कर चला गया। इसके बाद उन्होंने उसका शहर के एक निजी अस्पताल में इलाज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में हालत गंभीर होने पर उसे रोहतक पीजीआई में भर्ती कराया गया। अन्नू की शुक्रवार शाम को मौत हो गई। परिजनों ने अन्नू के पति बंटी, ससुर राजन, देवर वीरू और सास के खिलाफ दहेज उत्पीड़न के आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दी।

सुसराल वाले नहीं देते थे खाने के लिए
मृत्यु से पहले अन्नू ने अपने परिजनों को पूरी बात बताई थी। परिजनों ने इसका वीडियो बनाया था। उसमें अन्नू का कहना था कि पति ने उसकी पिटाई की। ससुराल वाले उसे कुछ खाने के लिए नहीं देते थे।


पुलिस ने शिकायत के आधार पर दहेज हत्या के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। तफ्तीश शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संदीप, प्रभारी, थाना पुलिस चांदनी बाग।

अन्नू का फाइल फोटो। परिजन

अन्नू का फाइल फोटो। परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed