फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Hurt by the lack of action, the rape victim attempted to jump in front of a train.

Panipat News: कार्रवाई न होने से आहत दुष्कर्म पीड़िता ने ट्रेन के आगे कूदने का किया प्रयास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Nov 2025 02:29 AM IST
विज्ञापन
Hurt by the lack of action, the rape victim attempted to jump in front of a train.
- पंचायत समिति के सदस्य पर आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
विज्ञापन

- शनिवार दोपहर को रेलवे स्टेशन पहुंची पीड़िता, जीआरपी ने बचाया
माई सिटी रिपोर्टर

पानीपत। पुराना औद्योगिक थाना अंतर्गत एक गांव की दुष्कर्म पीड़िता पुलिस की ओर से कार्रवाई न किए जाने पर आत्महत्या करने के लिए रेलवे स्टेशन पर पहुंच गई। युवती ने शनिवार दोपहर करीब 12 बजे स्टेशन पर ट्रेन के आगे कूदने का प्रयास किया तो जीआरपी के जवान ने उसे बचा लिया। युवती के पास एक नोट भी मिला है। इसमें उसने गांव के ही पंचायत समिति के सदस्य पर दुष्कर्म करने के आरोप लगाए हैं। इस प्रकरण के बाद पुराना औद्योगिक थाना पुलिस ने युवती की मां की शिकायत पर आरोपी पंचायत समिति सदस्य और उसकी पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। उधर युवती को जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुराना औद्योगिक थाना क्षेत्र की एक युवती पिट्ठू बैग लेकर शनिवार करीब 12 बजे स्टेशन पर पहुंची। उसने ट्रेन के आगे कूदने का प्रयास किया। मौके पर तैनात जीआरपी ने उसे बचा लिया। इसके बाद थाने में ले जाकर युवती से बात की। उसके बैग की जांच की तो उसमें एक नोट मिला। इसमें उसने गांव के पंचायत समिति सदस्य राजेश उर्फ चेयरमैन राजू पर दुष्कर्म करने के आरोप लगाए। इसके बाद फोन कर युवती के माता-पिता को भी जीआरपी थाने बुलाया गया। पूछताछ में पिता ने बताया कि उनकी बेटी गांव में अपनी मौसी के साथ रह रही थी। गांव के राजेश उर्फ चेयरमैन राजू ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। उन्होंने आरोपी पर कई बार दुष्कर्म करने के आरोप लगाए। परिजनों ने बताया कि पुराना औद्योगिक थाना की पुलिस को इसकी शिकायत दी थी।
विज्ञापन

आरोपी पंचायत समिति का सदस्य है। पुलिस ने उसके खिलाफ कार्रवाई नहीं की। जिससे आहत होकर उनकी बेटी ने आत्महत्या करने का प्रयास किया। परिजनों ने मॉडल टाउन थाना पुलिस से कार्रवाई कराने की मांग की। इसके बाद जीआरपी थाना पुलिस ने पूरे प्रकरण की जीडी में एंट्री कर ली। मामला पुराना औद्योगिक थाना क्षेत्र से जुड़ा होने के कारण जीआरपी ने युवती को पुराना औद्योगिक थाना भेज दिया। युवती की मां ने राजेश उर्फ चेयरमैन और उसकी पत्नी के खिलाफ शिकायत दी। पुलिस ने दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच माह से काट रहे चक्कर
परिजनों का कहना है कि वह पांच माह से पुलिस के चक्कर काट रहे हैं। लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। उन्होंने युवती का मेडिकल कराने की मांग की थी। शुक्रवार को युवती ने कुछ नशीला पदार्थ खा लिया था। जिस कारण उसे नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया था। रुक्का मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। लेकिन युवती बयान देने की स्थिति में नहीं थी। शनिवार को युवती रेलवे स्टेशन पहुंच गई। उधर, थाना पुराना औद्योगिक प्रभारी देवेंद्र ने बताना कि युवती अपनी मौसी के साथ रहती है। उसके परिजन मेडिकल कराने की मांग करते हैं। जिस पर कई बार युवती को मेडिकल के लिए बुलाया भी गया था। लेकिन उसने इन्कार कर दिया था। युवती के बयान दर्ज कराकर कार्रवाई की जाएगी।

वर्जन
युवती की मां की शिकायत पर दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
-सतीश वत्स, डीएसपी मुख्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed