फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Hurt by death of three-year-old daughter, mother attempts suicide by drinking all out

बेटी की मौत से आहत मां ने ऑलआउट पीकर किया आत्महत्या का प्रयास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Oct 2022 02:27 AM IST
विज्ञापन
Hurt by death of three-year-old daughter, mother attempts suicide by drinking all out
पानीपत। तहसील कैंप थाना अंतर्गत अशोक विहार कॉलोनी में तीन वर्षीय बेटी की मौत से आहत मां ने ऑलआउट पीकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। पत्नी ने आनन-फानन में उसे सामान्य अस्पताल पहुंचाया, जहां पर उसे इलाज दिया गया। मां की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

अशोक विहार कॉलोनी निवासी अनिल ने बताया कि वह इंसार बाजार में बर्तन की दुकान पर काम करता है। उसकी गत साल पहले काजल (20) के साथ शादी हुई थी। एक सप्ताह पहले उसकी बेटी परी को तेज बुखार हो गया था, जिसकी वजह उसकी तबीयत खराब थी। दो अलग-अलग अस्पताल में इलाज कराने के बाद वह बेटी को मंगलवार को रोहतक पीजीआई लेकर जा रहे थे, रास्ते में बेटी की मौत हो गई। परी उनकी इकलौती बेटी थी, जिसके बाद से पत्नी काजल अपना मानसिक संतुलन खो बैठी, वह अपनी मां के साथ मायके में रह रही थी। बृहस्पतिवार को पत्नी अपनी मां को ससुराल जाने की बात कहकर निकल गई। वह ससुराल पहुंची और सीधा बेटी के कमरे में गई। वह घर के बाहर खड़ा था। इसी बीच सास आई और वह सास के साथ अंदर गया तो पत्नी बेसुध पड़ी थी। उसके हाथ में ऑलआउट था। वह आनन फानन में उसे सामान्य अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां पर डॉक्टर ने उसका इलाज शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed