फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Hundreds of devotees reached the Devi temple to have darshan of the mother

Panipat News: देवी मंदिर में माता के दर्शन को पहुंचे सैकड़ों श्रद्धालु

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Apr 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
Hundreds of devotees reached the Devi temple to have darshan of the mother
पानीपत। चैत्र नवरात्र पर मंगलवार को मां के चौथे रूप माता कुष्मांडा की पूजा-अर्चना की। शहर के प्राचीन देवी मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह और शाम लोगों ने कतार में लगकर माता का दर्शन कर पूजन-अर्चन किया। नवरात्र शुरू होते ही देवी मंदिर माता के जयकारों से गूंज रहे हैं और संपूर्ण वातावरण भक्तिमय बना हुआ है।
विज्ञापन

प्राचीन सिद्ध देवी मंदिर के आचार्य लालमणि पांडेय ने बताया कि मंगलवार को माता कुष्मांडा की पूजा की गई। सुबह ही श्रद्धालुओं की भीड़ मंदिर में उमड़ पड़ी। मंदिर में तीन समय सुबह, शाम और शयन आरती की गई। आरती के समय मंदिर में सैकड़ों श्रद्धालु मंदिर में उपस्थित रहे। मंदिर में मुख्य आकर्षण का केंद्र माता का विभिन्न फूलों से सजा दरबार रहा। मंदिर समिति द्वारा मंदिर में मेले का आयोजन भी किया गया है जो बच्चों को आकर्षण का मुख्य केंद्र बना हुआ है। शहर के आस-पास के गांव व दूसरों राज्यों से भी श्रद्धालु आकर माता के मंदिर में आकर मन्नत के धागे बांध रहे हैं। आचार्य लालमणि पांडेय ने बताया कि चतुर्थ उपवास पर शाक-सब्जी और अन्न का दान करना फलदायी है। माता के इस रूप में तृप्ति और तुष्टि दोनों है। इस दिन या देवी सर्वभूतेषु तुष्टि रूपेण संस्थिरता, नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम: मंत्र का जाप करना फलदायी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed