फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Humidity increases due to change in weather, chances of rain on Monday

Panipat News: मौसम में बदलाव से बढ़ी उमस, सोमवार को बारिश के आसार

Sat, 04 Oct 2025 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Sat, 04 Oct 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Humidity increases due to change in weather, chances of rain on Monday
दिनभर चली तेज हवा के साथ छाए रहे बादल। संवाद
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। पश्चिमी विक्षोभ के चलते आश्विन मास में बदलाव से शुक्रवार को जिले में कभी धूप तो कभी बादल छाए रहे। शनिवार को धूप खिलने के बाद रविवार को फिर से मौसम बदलने के आसार हैं। वहीं मौसम विशेषज्ञों ने सोमवार को बारिश होने का आसार जताया है और मंगलवार को भी बूंदाबांदी रह सकती है। मौसम के बदलाव के कारण धान उत्पादक किसानों की चिंता बढ़ गई है।

जिले में शुक्रवार को सुबह एक बार मौसम साफ हो गया। इसके बाद फिर से बादल छा गए। दोपहर बाद उमस बनी रही। शाम को करीब 11 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चली। कृषि विज्ञान केंद्र उझा के मौसम विशेषज्ञ डॉ. आशीष कुमार ने बताया कि शनिवार को हल्की धूप खिली रह सकती है। इससे तापमान में करीब एक डिग्री बढ़ सकता है। रविवार को सुबह ही बादल छा सकते हैं। दोपहर बाद बादल घने हो जाएंगे। सोमवार को मध्यम से तेज बारिश हो सकती है। मंगलवार को भी बारिश का अनुमान बना हुआ है। कृषि विभाग के उपमंडल अधिकारी डॉ. देवेंद्र कुहाड़ ने बताया कि इस समय धान की कटाई का कार्य चल रहा है। किसान मौसम का पूर्वानुमान जानकर ही फसल की कटाई करें। इसके साथ मंडियों में भी उसी अनुसार लेकर आएं। शहरमालपुर गांव के किसान संदीप और प्रदीप ने बताया कि किसान की छह महीने की मेहनत के बाद धान की फसल पककर तैयार खड़ी है। इस समय की बारिश धान की फसल के लिए नुकसानदायक हो सकती है। किसान धान कटाई कर मंडी में ले जाता है तो उनको वहां पर भी पर्याप्त संसाधन नहीं मिल पाते। ऐसे में मंडियों में आकर भी किसान हार जाता है। मंडी में धान खरीद के पुख्ता प्रबंध होने चाहिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed