फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Humidity and sweat did the trick

उफ... ये गर्मी, उमस और पसीने से तर रहे लोग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 May 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
Humidity and sweat did the trick
पानीपत। मौसम में बदलाव आने के बावजूद सोमवार को भीषण गर्मी जारी रही। हालांकि सोमवार सुबह आसमान में हल्के बादल छाए रहे। वातावरण भी धूल भरा रहा। इससे अंदेशा जताया जा रहा था कि दिन में धूलभरी तेज हवाएं चलेंगी। हल्की बारिश या बूंदाबांदी भी हो सकती है। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद जगी। दोपहर होते-होते बादल छट चुके थे। हालांकि अधिकतम तापमान में करीब 3 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई लेकिन तेज धूप और उमस भरे वातावरण ने लोगों को एक बार फिर परेशान किया। आसमान से आग बरसने लगी। हालात यह रहे कि कूलर-पंखों की हवा भी बेअसर साबित होती रही। दिन के साथ रात में भी गर्म हवा चलने से लोग परेशान रहे। बादलों के बाद बनी उमस से लोग पसीने से तर-बतर रहे। हालांकि सोमवार देर रात या मंगलवार को धूलभरी तेज हवाएं चलने तथा हल्की बूंदाबांदी या बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। बारिश होने पर लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।
विज्ञापन

उमस का बना जोर, लोग पसीने से तरबतर
दिन में लू के थपेड़े चलते रहे। बीच-बीच में बादल छाए। उमस का जोर बना रहा। लोग पसीने से तरबतर रहे। शाम ढलने के बाद भी गर्मी का असर कम नहीं हो रहा था। बिजली कटौती भी बैरन बनी रही। गर्म हवा के झोंके रात तक चलने से रात 9 बजे भी पारा भी 36 डिग्री के पार बना हुआ था। रात के समय भी लोग उमस से बेहाल हो रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, दिन का अधिकतम तापमान पांच डिग्री गिरकर 41.3 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

राज्य में पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव रहने से 16-17 मई से बादल छाए रहेंगे। कई भागों में डस्ट स्टोर्म होने की संभावना है। हवा के साथ उपयुक्त नमी नहीं होने से व्यापक स्तर पर बारिश होने की संभावना कम है। कुछ जगहों पर छिटपुट बूंदाबांदी हो सकती है। इससे भीषण गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. डीएस बूंदेला, मौसम वैैज्ञानिक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed