फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   HSVP will build 60 meter wide road in two sectors

Panipat News: दो सेक्टरों में 60 मीटर चौड़ा रोड बनाएगा एचएसवीपी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Oct 2023 01:58 AM IST
विज्ञापन
HSVP will build 60 meter wide road in two sectors
पानीपत। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) सेक्टर 38 और 39 में टीडीआई सिटी के पास 60 मीटर चौड़ा रोड बनाएगा। इस पर करीब आठ करोड़ रुपये की लागत आएगी। यह धनराशि ईडीसी यानी एक्टर्नल डेवलपमेंट कंस्ट्रक्शन बजट से खर्च होगी। इससे सेक्टरवासियों, टीडीआई, पार्श्वनाथ सिटी समेत फरीदपुर, रतिपुर, बोहली और गढ़ी सिकंदरपुर के लोगों को जीटी रोड से सीधा जुड़ाव हो सकेगा। टीडीआई पुल और टोल प्लाजा के पार रेलवे लाइन की ओर जाने वाले रास्ते पर करीब ढाई किलोमीटर लंबा रोड आसपास के हजारों लोगों के लिए फायदेमंद साबित होगा।
विज्ञापन

इसके अलावा एचएसवीपी ईडीसी के बजट से ही सेक्टर सात और आठ में एक भव्य सामुदायिक केंद्र का भी निर्माण करने जा रहा है। इस निर्माण पर करीब साढ़े छह करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसमें सेक्टरवासियों के लिए आधुनिक स्तर की सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। इसमें आधुनिक सुविधाओं से युक्त हॉल, लाइटिंग सिस्टम, बहु उद्देश्यीय कार्यक्रमों के प्रबंध के लिए कमरे और इमारतें बनाई जाएंगी, जिसका फायदा इन दोनों सेक्टरों के लोगों को होगा।
विज्ञापन

इस बारे में एचएसवीपी के एक्सईएन धर्मवीर सिंह ने कहा कि एचएसवीपी की ओर से इन दोनों प्रोजेक्ट के टेंडर लगाए गए हैं। ये दोनों प्रोजेक्ट शहर के लोगों के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद होंगे। सामुदायिक केंद्र के निर्माण और इसके रखरखाव के लिए पांच साल तक की जिम्मेदारी संबंधित एजेंसी की होगी। इस काम को एजेंसी को एक साल में पूरा करके देना होगा, जबकि सड़क बनाने वाली एजेंसी को इसका तीन साल तक रखरखाव करना होगा, जबकि निर्माण करने वाली एजेंसी को यह काम सिर्फ नौ माह में निपटाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed