फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   HSVP handed over land scam investigation to vigilance

Panipat News: एचएसवीपी ने जमीन घोटाले की विजिलेंस को सौंपी जांच

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jul 2023 02:39 AM IST
विज्ञापन
HSVP handed over land scam investigation to vigilance
पानीपत। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने सेक्टर-6 में करोड़ों रुपये की अर्जित भूमि के घोटाले की जांच विजिलेंस से कराने का फैसला लिया है। एचएसवीपी के रोहतक प्रशासक रोहतक ने चीफ विजिलेंस पंचकूला को पत्र लिखा है। इसके साथ उपायुक्त को दोबारा पत्र जारी कर तहसील से मांगा गया रिकॉर्ड ने को पत्र लिखा है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि पूर्व पार्षद जोगेंद्र स्वामी ने 20 जून को संपदा अधिकारी पानीपत को ज्ञापन सौंपा था। इसकी प्रतियां मुख्य प्रशासक और प्रशासक एचएएसवीपी रोहतक को सौंपी थी। उन्होंने बताया कि 15 जून को भूमि अर्जन अधिकारी से मांगी गई। आरटीआई में मिले जवाब में स्पष्ट तौर पर लिखा हुआ कि सेक्टर-6 में जीटी रोड के साथ खसरा नंबर 720 में केवल 12 बिस्वा भूमि ही अनअर्जित है। बाकी कोई भी जमीन किसी को अनअर्जित या रिलीज नहीं है। भूमि अर्जन अधिकारी रोहतक ने 27 मई 2022 को तहसील कार्यालय पानीपत को पत्र लिख इस बारे में अवगत कराया था। इसमें किसी भी प्रकार की रिलीज संबंधित कोई पत्र निरस्त और इस खसरे में कोई इंतकाल को खारिज करने की बात कही थी। तहसील और एचएसवीपी के अधिकारियों ने मिलकर एक पत्र का हवाला देकर हजारों गज जमीन का घोटाला कर दिया। जोगिंद्र स्वामी ने बताया कि विजिलेंस की जांच में सबकुछ स्पष्ट हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed