फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   HSVP gave opportunity to buy commercial plot

Panipat News: एचएसवीपी ने दिया व्यावसायिक प्लॉट खरीदने का मौका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jun 2023 01:50 AM IST
विज्ञापन
HSVP gave opportunity to buy commercial plot
पानीपत। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण रिहायशी के साथ व्यावसायिक प्लाॅटों की भी ऑनलाइन बोली करेगा। यह बोली 22 जून को होगी, जिसमें सेक्टर 12, 13, 13-17 और सेक्टर 25 पार्ट-2 के 75 प्लाटों को शामिल किया गया है। यहां दो लाख से तीन करोड़ तक के आधार मूल्य निर्धारित किए गए हैं।
विज्ञापन

इनमें सेक्टर 12 में 11 बूथ तहखाना (बेसमेंट) के साथ और बिना बेसमेंट के हैं। प्लॉट 22.69 मीटर के हैं, जिनका आधार मूल्य 54.53 लाख निर्धारित किया गया है। इसके अलावा सेक्टर 13 में नौ प्लाॅट बूथ साइट के हैं, जिनका एरिया भी 22.69 मीटर है। इनका आधार मूल्य 42 लाख रुपये है। सेक्टर 13-17 में आठ एससीओ तीन मंजिला हैं। इनका क्षेत्र 137 मीटर का है। जिनका आधार मूल्य 3.05 करोड़ रुपये रखा गया है। इसी बोली में सेक्टर 13-17 के 10 बहुउद्देश्यीय बूथ शामिल किए गए हैं, जिनका क्षेत्र 30.25 मीटर है। इनका आधार मूल्य 74.74 लाख रुपये निर्धारित किया गया है। सेक्टर 13-17 में 7.56 मीटर के नौ कियोस्क हैं। इनका आधार मूल्य दो लाख रुपये से शुरू है। यहां तीन डीएस यानी दोमंजिला के प्लॉट भी हैं, जिनका क्षेत्र 75 मीटर का है। इनकी बोली 1.60 करोड़ से शुरू होगी।
विज्ञापन


दूसरी और सेक्टर 25 पार्ट-2 के भी व्यावसायिक प्लाॅटों की बोली इनके साथ होगी। यहां 11 दुकानों के साथ कार्यालय बनाने के लिए भी जगह दी जाएगी, जिनका क्षेत्र 121 से 126 मीटर होगा। इनका आधार मूल्य 2.14 करोड़ से लेकर 2.23 करोड़ तक रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एचएसवीपी के रिहायशी प्लाटों के साथ व्यावसायिक प्लाॅटों की नीलामी भी 22 जून को ही होगी। इसमें कई सेक्टरों के प्लाॅटों को शामिल किया है। बोली में कोई भी व्यक्ति शामिल हो सकता है।
- विजय राठी, संपदा अधिकारी, एचएसवीपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed