फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   HSBC Seel three bleech house in badouli and chhajpur

एचएसपीसीबी ने बडौली में 1 और छाजपुर में 2 ब्लीच हाउस को दिए क्लोजर नोटिस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
HSBC Seel three bleech house in badouli and chhajpur
हरियाणा स्टेट पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड ने बुधवार को गांव बडौली में शीशपाल, गांव छाजपुर में ड्रेन दो के पास प्रवीन मित्तल और हिमांशी गुप्ता के नाम से चलाए जा रहे ब्लीच हाउस को क्लोजर नोटिस दे दिया। तीनों को सील कर दिया। रिजनल ऑफिसर शैलेंद्र अरोड़ा ने बताया कि 17 नए ब्लीच हाउस जांच में सामने आए हैं। 3 को सील कर दिया है। उन्हें हिदायत दे दी है कि अगर सील तोड़ी को कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बाकी के 14 ब्लीच हाउस को अगले 3 से 4 दिन में सील कर दिया जाएगा। आरओ ने जिला योजनाकार विभाग को पत्र यह भूमि किसके नाम है और बिजली निगम से बिजली कनेक्शन किसके नाम लिए गए हैं, यह डिटेल मांगी है। 22 दिन में तीन बार रिमाइंडर भी जारी कर दिए गए हैं, लेकिन अभी तक दोनों ही विभाग डिटेल नहीं दे सके। एसडीओ विपिन ने इसकी रिपोर्ट बनाकर विभाग को भेज दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed