फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   House meeting to be held on 10th postponed, preparations put on hold

Panipat News: दस को होने वाली सदन की बैठक टली, धरी रह गई तैयारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Nov 2023 02:41 AM IST
विज्ञापन
House meeting to be held on 10th postponed, preparations put on hold
पानीपत।
विज्ञापन




शहर की मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर का पांच साल का कार्यकाल पूरा होने वाला है। इसी बीच निगम पार्षदों ने एक सदन की बैठक बुलाने की मांग की थी। जिस पर निगम सदन की बैठक दस नवंबर को प्रस्तावित तो हुई लेकिन मंगलवार शाम को स्थगित भी हो गई। इसे लेकर मेयर ने आयुक्त को पत्राचार भी किया है। जिसमें मेयर ने कहा कि दीवाली पर सभी अधिकारियों और पार्षदों की व्यस्तता के चलते बैठक दीवाली के बाद बुलाई जाएगी।
हालांकि बैठक को लेकर अभी से पार्षदों ने अपने एजेंडे तैयार कर लिए थे, जो धरे के धरे रह गए। कार्यकाल पूरा होता देख माना जा रहा है कि अबकी बार ये निगम सदन की अंतिम बैठक होगी। अब आगामी बैठक में निगम अधिकारियों और पार्षदों के बीच घमासान होने की संभावना भी बनी है।पार्षद अपने वार्डों के विकास कार्याें को लेकर भी सक्रिय हो चुके हैं। इनमें बकाया वर्क ऑर्डर और टेंडरों की लिस्ट तैयार करने पर जुटे हैं।
विज्ञापन

इन कामों के सौंपे गए मुद्दे



वार्ड नंबर 21 के पार्षद संजीव दहिया ने सदन की बैठक के लिए मेयर को सौंपे अपने मुद्दों में अमृत योजना के बकाया काम को शामिल किया है। उनका कहना है कि उनके वार्ड में अमृत योजना के तहत बकाया कामों को लेकर जितने भी काम बचे हुए हैं उनके लिए जल्द टेंडर लगाए जाएं।उन्होंने मुख्यमंत्री घोषणा के तहत होने वाले विकास कार्याें में बाल विकास स्कूल से लेकर जाटल रोड तक रजवाबे वाली जमीन के विकास कार्य को भी शामिल किया है। उन्होंने प्रस्ताव रखा है कि इस जमीन पर दोबारा से कब्जे होने शुरू हो गए हैं। इसलिए इस सड़क को जल्द से जल्द बनवाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन




पार्षद संजीव दहिया ने मुद्दा रखा है कि जिन वार्डाें में विकास कार्याें के टेंडर लगाए जा चुके हैं और जिनके काम लगने बाकी हैं, उनके जल्द वर्क ऑर्डर जारी किए जाएं चूंकि चुनावी वर्ष नजदीक है। पिछली सदन की बैठक में स्ट्रीट लाइटों को लगवाने का प्रस्ताव पास किया गया था। ये काम अब तक नहीं हुआ है। जिसे जल्द शुरू कराया जाए। नगर निगम के ताऊ देवी लाल कॉम्प्लेक्स और पालिका बाजार निगम कार्यालयों को एग्रो मॉल में जल्द शिफ्ट किया जाए। वहीं, पार्षद रविंद्र भाटिया ने कहा कि वे भी निगम कार्यालय में अपने एजेंडे नोट करवाने जाएंगे। सीनियर डिप्टी मेयर दुष्यंत भट्ट ने कहा कि पहले बैठक दस नवंबर को बताई गई थी। मंगलवार शाम को पत्र मिला जिसमें बैठक स्थगित कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed