फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Hot and humid all day, rain at night

Panipat News: दिनभर गर्मी और उमस, रात को बारिश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2024 07:09 AM IST
विज्ञापन
Hot and humid all day, rain at night
पानीपत। सावन के महीने में मौसम दिनभर बदलता रहा। दिन के समय गर्मी और उमस बनी रही। देर रात को बारिश शुरू हुई। इससे गर्मी और उमस से कुछ राहत मिली है। मौसम विशेषज्ञों ने कई दिन बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन

सावन के महीने में तीन दिन से तेज बारिश चल रही थी। कई जगह जलभराव हो गया था। दिन में अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री दर्ज किया गया। दिन के समय गर्मी का अहसास करीब 41 डिग्री तापमान जैसा रहा। शाम के समय उमस बढ़ने से लोगों का जीना मुहाल हो गया। देर रात करीब सवा दस बजे एक साथ मौसम बदल गया। शहर समेत कई हिस्सों में बारिश हुई। नगर निगम, एचएसवीपी समेत जिम्मेदार विभाग पानी निकासी को लेकर लापरवाही बरते रहे हैं। जिसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। सबसे बड़ी दिक्कत जीटी रोड पर खादी आश्रम पर हो सकती है। एलएंडटी, नगर निगम और मार्केटिंग बोर्ड के अधिकारियों ने वीरवार को भी जायजा लिया। यहां व्यापक प्रबंध किए गए। इसके साथ सेक्टर-12 स्थित शॉपिंग सेंटर से पानी निकासी गई। निवर्तमान पार्षद शकुंतला गर्ग ने पंप लगवाकर पानी साफ कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed