{"_id":"676b8cb02a204c1f470000ee","slug":"honeytrap-case-report-called-for-womens-commission-will-investigate-panipat-news-c-244-1-pnp1001-129530-2024-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: हनीट्रैप मामले की रिपोर्ट तलब, महिला आयोग करेगा जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: हनीट्रैप मामले की रिपोर्ट तलब, महिला आयोग करेगा जांच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। लघु सचिवालय में हनीट्रैप की आरोपी महिला द्वारा हंगामा करने की गूंज महिला आयोग तक पहुंच गई है। इस मामले की रिपोर्ट महिला आयोग ने पानीपत पुलिस से तलब कर ली है। महिला आयोग अब इस मामले को देखेगा। पूरे मामले की जांच की जाएगी।
पुलिस ने महिला का जिला नागरिक अस्पताल में मेडिकल कराया, जिसमें महिला के साथ शारीरिक संबंध बनने की पुष्टि हुई है। पुलिस ने महिला व उसके दोस्त को जेल भेज दिया है। पुलिस अब बाकी के तीन आरोपियों की धरपकड़ में जुटी है।
घरौंडा क्षेत्र के एक गांव के सरपंच ने पुलिस को शिकायत देकर आरोप लगाए थे कि उसकी दो माह पहले इंस्टाग्राम पर मुखीजा कॉलोनी की एक महिला से बातचीत शुरू हुई थी। दोनों में दोस्ती हो गई। वह 21 दिसंबर को अपने दोस्त के साथ गुरुग्राम जा रहा था। इस महिला ने भी उसके साथ गुरुग्राम चलने की जिद की। वे मेदांता अस्पताल के पास एक होटल के कमरे में रुके थे।
विज्ञापन
यहां उस महिला की सहमति से उनके बीच शारीरिक संबंध बने। वह 22 दिसंबर को पानीपत आ रहे थे। महिला ने मुखीजा कॉलोनी निवासी अपनी सहेली शीतल, शालू व अजय को जीटी रोड टोल प्लाजा के पास बुला लिया। दो लड़कों ने उनकी कार के आगे अपनी कार अड़ा दी। महिला की सहेली ने उसे दुष्कर्म केस में फंसाने की धमकी देकर 10 लाख रुपये की मांगे थे। उसे मॉडल टाउन पुलिस थाना में लाया गया।
यहां उनकी आठ लाख रुपये में उनकी सहमति बन गई। उसने एक लाख रुपये अजय के खाते में भेज दिए। चार लाख रुपये उसने नकद महिला को दिए। वह बिना शिकायत दिए पुलिस थाने से चली गई। इसमें तीन लाख रुपये अगले दिन देने की बात हुई थी। पुलिस का दावा है कि आरोपी महिला व अजय नाम के युवक से साढ़े चार लाख रुपये बरामद किए हैं।
वहीं महिला ने सोमवार को लघु सचिवालय में हंगामा करते हुए पुलिस पर उसे जान बूझकर फंसाने का आरोप लगाया था। महिला आयोग की चेयरपर्सन रेणू भाटिया ने कहा कि उनके संज्ञान में यह मामला आया है। उन्होंने पानीपत पुलिस से पूरे मामले की रिपोर्ट मांगी है। आयोग इस मामले में काम करेगा।

24jjrp15- बेरी। कार्यक्रम को संबोधित करते इंद्रेश कुमार। स्त्रोत- आयोजक- फोटो : udhampur