फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Home Minister Anil Vij consoled Abhishek's father

Panipat News: गृह मंत्री अनिल विज ने की अभिषेक के पिता को बंधाया ढांढस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Aug 2023 02:40 AM IST
विज्ञापन
Home Minister Anil Vij consoled Abhishek's father
पानीपत। नूंह हिंसा में पानीपत के युवक अभिषेक की हत्या के मामले में गृहमंत्री अनिल विज ने बृहस्पतिवार को उनके पिता सतपाल से फोन पर करीब पांच मिनट बातचीत की। गृहमंत्री ने उनके पिता को संवेदना प्रकट करते हुए ढांढस बंधाया।
विज्ञापन

भाजपा के प्रदेश महामंत्री एडवोकेट वेदपाल और पार्षद लोकेश नांगरू बृहस्पतिवार को अभिषेक के घर पहुंचे। इस दौरान एडवोकेट वेदपाल के पास गृहमंत्री का फोन आया। उन्होंने बताया कि वे अभिषेक के घर पर हैं। इस पर गृहमंत्री ने मृतक अभिषेक के परिजनों से बातचीत की। सतपाल ने गृहमंत्री से पूरे मामले को बताया और अपनी पीड़ा जाहिर की। गृहमंत्री ने आश्वासन दिया कि वे पीड़ित परिवार की हरसंभव मदद के लिए तैयार हैं। अभिषेक के शव उठाने को लेकर बुधवार को सिविल अस्पताल हंगाला हुआ था। पार्षद लोकेश नांगरू ने इसे सुलझाने में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों से बातचीत कर परिजनों की मांगों को मनवा लिया। उन्होंने सरकार और संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों की ओर से भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed