फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Hisar stood first and Panipat stood sixth in making golden cards.

Panipat News: गोल्डन कार्ड बनाने में हिसार पहले और पानीपत रहा छठे स्थान पर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Mar 2024 02:49 AM IST
विज्ञापन
Hisar stood first and Panipat stood sixth in making golden cards.
पानीपत। चिरायु योजना के अंतर्गत गोल्डन कार्ड बनाने में हिसार पहले स्थान पर पहुंच गया है। हिसार में अब तक 918962 लोगों के गोल्डन कार्ड बन चुके हैं। इस लिस्ट में पानीपत छठे स्थान पर है। पानीपत में अब तक 612206 पात्रों के गोल्डन कार्ड बन चुके हैं । सबसे कम 176746 कार्ड पंचकूला में बने हैं। यहां दूसरे जिलों के मुकाबले पात्रों की संख्या भी कम है।
विज्ञापन

पानीपत में 1.80 लाख से तीन लाख रुपये तक वार्षिक आय वाले 4496 पात्रों के गोल्डन कार्ड बने हैं। पानीपत में अब भी लगभग 1.20 लाख पात्रों के गोल्डन कार्ड नहीं बने हैं। इनको तलाशने के लिए स्वास्थ्य विभाग लगातार काम भी कर रहा है। चिरायु योजना पात्रों के लिए संजीवनी साबित हो रही है। अब इस योजना का विस्तार भी हो चुका है। अब लखपति भी इस योजना के पात्र बन चुके हैं। इसके लिए अलग अलग स्लैब बनाए गए हैं। 1.80 लाख रुपये कम वार्षिक आय वाले पात्रों के मुफ्त, 1.80 लाख से तीन लाख रुपये वार्षिक आय वालों के 1500 रुपये, तीन से छह लाख रुपये तक वार्षिक आय वालों के चार हजार व छह लाख रुपये से अधिक आय वालों के पांच हजार रुपये के अंशदान में गोल्डन कार्ड बन रहे हैं।
विज्ञापन

चिरायु योजना के अंतर्गत 1272 बीमारियों के पैकेज उपलब्ध हैं। जिले कुल 71 स्वास्थ्य केंद्र चिरायु योजना के पैनल पर हैं। इसमें 54 निजी अस्पताल शामिल हैं। जिले में अब तक 46 हजार पात्र 79 करोड़ रुपये का इलाज ले चुके हैं। आयुष्मान याेजना में ताे हर साल विस्तार हाेता आ रहा है, लेकिन इस याेजना में कड़ी का काम का करने वाले आयुष्मान मित्र का आज तक मानदेय ही नहीं बढ़ा है। आयुष्मान मित्र नया आयुष्मान कार्ड बनाने से लेकर मरीज के इलाज का पैसा क्लेम कराने तक का कार्य करता है। इसके बावजूद सरकार ने आज तक उनका मानदेय नहीं बढ़ाया है। पानीपत में पांच आयुष्मान मित्र सहित प्रदेश में करीबन 200 आयुष्मान मित्र हैं। ये आज भी पांच हजार रुपये में काम कर रहे है। इसके लिए वाे कई बार पंचकूला मुख्यालय से लेकर कई अधिकारियाें व मंत्रियाें काे अपनी समस्या के बारे में बता चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




गोल्डन कार्ड बनाने वाले टॉप 10 जिले-


जिला कार्ड

हिसार 918962

करनाल 754597

यमुनानगर 646252

जींद 639702

सिरसा 627504

पानीपत 612206

भिवानी 610830

सोनीपत 573345

कैथल 539467

कुरुक्षेत्र 495886



अधिक से अधिक पात्रों के गोल्डन कार्ड बनाने का प्रयास- सिविल सर्जन

जिले में गोल्डन कार्ड बनाने की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। अब सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्र भी चिरायु योजना के पैनल पर आ चुके हैं। जिले में अब तक 612206 पात्रों के गोल्डन कार्ड बन चुके हैं। अब तक लगभग 79 करोड़ रुपये का पात्र इलाज ले चुके हैं। ये योजना पात्रों के लिए वरदान साबित हो रही है। अब इस योजना का विस्तार हाे चुका है।

डॉ. जयंत आहूजा, सिविल सर्जन पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed