{"_id":"66c13e915ca5dfab5202ba0c","slug":"help-of-paramilitary-forces-will-be-taken-for-peaceful-elections-shatrujit-kapoor-panipat-news-c-244-1-pnp1001-122857-2024-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"शांतिपूर्वक चुनाव के लिए अर्धसैनिक बलों की ली जाएगी मदद : शत्रुजीत कपूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शांतिपूर्वक चुनाव के लिए अर्धसैनिक बलों की ली जाएगी मदद : शत्रुजीत कपूर
विज्ञापन
पानीपत। विधानसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही पुलिस ने सुरक्षा एवं व्यवस्था को लेकर कमर कस ली है। इसके तहत प्रदेश से सटे उत्तर प्रदेश, राजस्थान और हिमाचल प्रदेश की सीमा पर चौकसी बढ़ाई जाएगी। इसको लेकर वरिष्ठ अधिकारियों के बीच एक दौर की बैठक हो चुकी है। प्रदेश में शांतिपूर्वक चुनाव कराने के लिए गृह विभाग से अर्धसैनिक बलों की टुकड़ी भी मांगी जाएंगी। डीजीपी शत्रुजीत कपूर ने शनिवार को पानीपत में उक्त जानकारी दी। वे एसडी पीजी कॉलेज में आयोजित सात दिवसीय महोत्सव व पुस्तक मेले में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे थे।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में विधानसभा चुनाव शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न कराना पुलिस-प्रशासन की जिम्मेदारी है। इसके लिए आवश्यक इंतजाम किए जा रहे हैं। चुनाव में माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। साथ ही संवेदनशील और अति संवेदनशील बूथों पर अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में मतदान की भी अपील की। इससे पहले पुस्तक मेले में पहुंचने पर कॉलेज के प्रधान दिनेश गोयल और प्राचार्य डॉ. अनुपम अरोड़ा समेत, आईजी करनाल रेंज कुलविंद्र सिंह, एसपी अजीत सिंह शेखावत, नव नियुक्त एसपी लोकेंद्र सिंह ने उनका स्वागत किया। उन्होंने पुस्तक मेले की सराहना की और युवाओं को सोशल मीडिया की बजाय पुस्तकों को पढ़ने के लिए प्रेरित किया।
सावधानी से रोके जा सकते हैं सड़क हादसे : शत्रुजीत कपूर
डीजीपी शत्रुजीत कपूर ने लोगों को यातायात नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि देश व प्रदेश में हादसे बढ़े हैं। देश की बात करें तो प्रत्येक वर्ष सड़क दुर्घटनाओं में 1.68 लाख लोगाें की मौत हो जाती है। इनमें भी अधिक संख्या युवाओं की है। अधिकतर दुर्घटनाएं दोपहिया वाहनों या पैदल चलने वालों के साथ होती हैं। हेलमेट का न पहनना और यातायात के नियमों का पालन न करना भी इसका मुख्य कारण है। डीजीपी ने पुलिस लाइन में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस ई-लाइब्रेरी और रिफाइनरी परिसर में थाना सदर के नवनिर्मित भवन का भी उद्घाटन किया।