{"_id":"679be60b4af35107e80cda30","slug":"held-hostage-in-kazakhstan-for-ten-months-panipat-news-c-244-1-pnp1003-131399-2025-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: दस माह से कजाकिस्तान में बना बंधक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: दस माह से कजाकिस्तान में बना बंधक
विज्ञापन
पानीपत। मतलौडा कस्बे के जोशी गांव के किसान का बेटा मानव तस्करी का शिकार हो गया है। वह बीते दस माह से कजाकिस्तान में बंधक है। युवक के माता-पिता ने अंसल निवासी दंपती के माध्यम से उसे अमेरिका भेजने के लिए पैसे दिए थे परंतु दंपती ने उसे दुबई के रास्त अमेरिका के बजाए कजाकिस्तान भेज दिया। परिजन अब तक 1.09 करोड़ का भुगतान कर चुके हैं। इस मामले में परिजनों ने अंसल दंपती के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
जोशी गांव निवासी नरेश कुमार ने बताया कि उसका बेटा रमन सितंबर 2023 में अंसल निवासी सोनू पाहवा व राहुल आहूजा के संपर्क में आया था। इन्होंने रमन को अमेरिका भेजने, स्थायी नौकरी व नागरिकता दिलवाने का झांसा देकर अपने जाल में फंसाया। 10 दिसंबर 2023 को उसका बेटा रमन उसे सोनू के अंसल स्थित घर पर लेकर गया। यहां सोनू पाहवा व उसकी पत्नी से दंपती ने बताया कि वह प्रमाणित ट्रैवल एजेंसी चलाते हैं और लोगो को कानूनी तौर पर विदेश भेजने, स्थाई नौकरी व स्थाई नागरिकता दिलाने का काम करते हैं। उन्होंने रमन को अमेरिका भेजने का कुल खर्च 30 लाख रुपये बताया था। उसने रमन को अमेरिका भेजने के लिए अपने रिश्तेदारों से 20 लाख रुपये उधार लेकर कुटानी रोड स्थित अपने परिचित के कार्यालय में सोनू पाहवा व उसकी पत्नी को दे दिए। इन्होंने रमन के सारे कागजात भी ले लिए। 26 दिसंबर 2023 को रमन को दुबई भेज दिया गया। इससे पहले उनसे 10 लाख रुपये और ले लिए गए। चार दिन बाद रमन को वापस भारत भेज दिया गया। सोनू पाहवा ने उन्हें कहा कि फिलहाल दुबई से अमेरिका के लिए कोई चार्टर्ड प्लेन नहीं है। जब प्लेन की व्यवस्था होगी वह तब रमन को अमेरिका में भेज देंगे। तीन माह तक वह आश्वासन देते रहे। 14 मार्च 2024 को सोनू पाहवा ने उन्हें कॉल कर बताया कि अब दुबई से अमेरिका चार्टर्ड प्लेन जा रहा है। वह रमन को दुबई भेज दें। इसके लिए पांच लाख रुपये और दें। उसने यह राशि भी दे दी। मार्च से मई 2024 तक सोनू पाहवा उसकी बेटे रमन से ग्रुप कॉलिंग के जरिए बात करवाता रहा। मई 2024 के अंत में सोनू पाहवा व उसकी पत्नी ने उन्हें बताया कि रमन कजाकिस्तान के अलमाटी में है।
दो जून के बाद नहीं हुआ संपर्क
नरेश कुमार ने बताया, दो जून 2024 को रमन का उनके पास फोन आया। वह काफी घबराया हुआ था और रो रहा था। रमन ने उन्हें बताया कि यहां कुछ बंदूकधारी युवकों ने उसे बंधक बनाया है। उससे लगातार पैसों की मांग की जा रही है। उन्होंने इस बारे में सोनू पाहवा व उसकी पत्नी से बात की तो उन्होंने उसे राहुल आहूजा से मिलवाया और उन्हें बताया कि राहुल आहूजा भी उनके साथ काम करता है। राहुल ने उन्हें बताया कि रमन बड़ी मुसीबत में फंस गया है। वह आपराधिक प्रवृति के लोगों के चंगुल में है। वो लोग जो पैसे मांगते हैं दे दो। उन्होंने फिर सोनू व राहुल को तीन लाख रुपये दिए। 27 जुलाई को उनसे 20 लाख रुपये, फिर उनको जिम्मी नाम के युवक से मिलवाया गया। उसने उनसे रमन को छुड़ाने के लिए 20 लाख रुपये मांगे। यह पैसे देने के बाद भी उनका रमन से संपर्क नहीं हुआ। दो सितंबर 2024 व 16 सितंबर 2024 को उन्होंने इन्हें 10-10 लाख रुपये दिए। उन्होंने 16 नवंबर को डेढ़ लाख रुपये दिए। इसके बाद भी उनका रमन से संपर्क नहीं करवाया गया। अब आरोपी रमन को छोड़ने के लिए उनसे 20 लाख रुपये मांग रहे हैं। आरोपियों ने उन्हें धमकी दी है कि एक युवक जान गंवा बैठा है अब रमन भी नहीं बचेगा।
विज्ञापन
-- --
आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी
सेक्टर 13-17 थाना प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि नरेश की शिकायत पर आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है। इनकी गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। इनकी गिरफ्तारी के बाद रमन का भी पता लगाकर उसे वापस भारत लाया जाएगा। पूरे मामले की जांच चल रही है।