फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Heavy vehicles are putting an end to smooth traffic

Panipat News: सुगम यातायात पर भारी वाहन लगा रहे ग्रहण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
Heavy vehicles are putting an end to smooth traffic
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। शहर में सुगम यातायात के प्रशासन के दावे पर भारी वाहनों की बेरोकटोक आवाजाही ग्रहण लगा रही है। शहर में सुबह आठ से रात आठ बजे तक भारी वाहनों की एंट्री बंद है लेकिन प्रशासन का यह आदेश बेअसर साबित हो रहा है।
उल्लेखनीय है कि दिन में भारी वाहन शहर की सड़कों पर बेरोकटोक घूम रहे हैं। रविवार को यह स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। नाकों से पुलिस कर्मी नदारद मिलते हैं। इससे शहर की यातायात व्यवस्था चरमरा जाती है। कई जगह जाम के चलते लोग घंटो परेशान रहते हैं। इसके साथ ही हादसों का भी भय रहता है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि सबसे अधिक भारी वाहन गोहाना रोड व संजय चौक की ओर से शहर में एंट्री करते हैं। गोहाना रोड पर कंबल की बड़ी दुकानें हैं। यहां दुकानदार दिन में माल लोड कराते हैं। किशनपुरा व खन्ना रोड के सामने बड़े वाहन लोड होने के लिए खड़े रहते हैं। यह लोड होकर संजय चौक कट से यू टर्न लेकर दिल्ली की ओर जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में अब किशनपुरा व खन्ना रोड के सामने जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है। इसी तरह औद्योगिक क्षेत्र की ओर से वाहन सनौली रोड से शहर में एंट्री कर रहे हैं। इसलिए शहर में जाम की समस्या खत्म नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed