फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Heavy rain on the farewell of Sawan, 80 mm rain fell in Matalouda

Panipat News: सावन की विदाई पर बारिश की झड़ी, मतलौडा में 80 मिमी बरसे मेघ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Aug 2025 02:58 AM IST
विज्ञापन
Heavy rain on the farewell of Sawan, 80 mm rain fell in Matalouda
पानीपत : यमुना में सनौली पुल के पास बहता पानी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। सावन माह के अंतिम दिन शनिवार को मेघा जमकर बरसे। मतलौडा में सबसे ज्यादा 80 एमएम, पानीपत में 27 एमएम, इसराना में 25 एमएम, समालखा में 21 एमएम और बापौली में शून्य एमएम बारिश दर्ज की गई। बारिश से तापमान कमी आई जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं जीटी रोड पर खादी आश्रम के बाहर, लालबत्ती चौक के नजदीक, सनौली रोड और असंध रोड पर जलभराव हो गया। ऐसे में वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम विशेषज्ञ ने रविवार को बादल छाए रहने की संभावना जताई है।

शनिवार को सुबह ही मौसम में बदलाव आ गया। आठ बजे से बूंदाबांदी शुरू हो गई। नौ बजे तेज बारिश शुरू हो गई। करीब पौने घंटे तक लगातार तेज बारिश रही। इसके बाद साढ़े दस बजे फिर से तेज बारिश शुरू हो गई। इससे जीटी रोड खादी आश्रम के बाहर घुटनों तक पानी जमा हो गया। इसके बाद भी शाम तक रुक-रुक बारिश हुई। शनिवार को अधिकतम तापमान 29.1 डिग्री दर्ज किया गया जबकि शुक्रवार को यह 34.1 डिग्री सेल्सियस था। मतलौडा निवासी हरिसिंह ने बताया कि बारिश से अब धान की फसल में पानी जमा करने की समस्या नहीं रही। मौसम विशेषज्ञ डॉ. आशीष ने बताया कि रविवार को बादलों की आवाजाही रह सकती है।

पानीपत : यमुना में सनौली पुल के पास बहता पानी। संवाद

पानीपत : यमुना में सनौली पुल के पास बहता पानी। संवाद

पानीपत : यमुना में सनौली पुल के पास बहता पानी। संवाद

पानीपत : यमुना में सनौली पुल के पास बहता पानी। संवाद

पानीपत : यमुना में सनौली पुल के पास बहता पानी। संवाद

पानीपत : यमुना में सनौली पुल के पास बहता पानी। संवाद

पानीपत : यमुना में सनौली पुल के पास बहता पानी। संवाद

पानीपत : यमुना में सनौली पुल के पास बहता पानी। संवाद

पानीपत : यमुना में सनौली पुल के पास बहता पानी। संवाद

पानीपत : यमुना में सनौली पुल के पास बहता पानी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed