फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Heavy rain in Samalkha, claims exposed

Panipat News: समालखा में भारी बारिश, दावों की खुली पोल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2024 06:22 AM IST
विज्ञापन
Heavy rain in Samalkha, claims exposed
पानीपत। मानसून ने शनिवार को पानीपत में दस्तक दे दी। शनिवार को पहले दिन पानीपत को छोड़कर पूरे जिले में तेज बारिश हुई। ढाई घंटे में औसतन करीब 46.2 एमएम बारिश दर्ज की गई। सबसे ज्यादा समालखा में करीब 126 एमएम बारिश दर्ज की। पानीपत के सेक्टर-29 की तरफ बूंदाबांदी रही। बाकी शहर में सूखा रहा। समालखा समेत कस्बों में पानी निकासी के सब दावों की पोल खुल गई।
विज्ञापन

समालखा में जीटी रोड समेत कस्बों में जलभराव की स्थिति बनी रही। मनाना गांव में दर्जनों घरों में पानी घुस गया। इन सबके बीच खेतों में धान रोपाई कार्य तेज हो गया है। किसानों ने बारिश से राहत महसूस की है। मौसम विशेषज्ञों ने अब कई दिन बारिश होने की संभावना जताई है।
विज्ञापन

मौसम विभाग ने शनिवार की बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया था। सुबह ही आसमान में घने बादल छा गए। सुबह साढ़े दस बजे बूंदाबांदी हुई। इसके बाद मौसम साफ रहा। दोपहर बाद करीब ढाई बजे पुन: घने बादल छा गए। इसके बाद समालखा, बापौली, इसराना और मतलौडा में बारिश शुरू हो गई। समालखा में सबसे ज्यादा बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां जीटी रोड पर पुल के नीचे, गुड़मंडी समेत शहर के कई हिस्से में पानी जमा हो गया। मनाना गांव में एक नाले का निर्माण अटक गया। एक क्षेत्र के दो दर्जन घरों में पानी घुस गया। स्थानीय निवासी रणबीर, नफे सिंह और कविता ने बताया कि ग्राम पंचायत नाला बना रही थी, लेकिन एक पूर्व सरपंंच ने नाला के निर्माण रोक दिया।
यहां पिछले दिनों जेसीबी की मदद पक्का बंद लगा दिया। शनिवार को बारिश आने पर पानी को रास्ता नहीं मिला तो घरों में घुस गया। घरों में गेहूं की टंकी और बिस्तर तक पर पानी पहुंच गया। लोगों ने बच्चों को साथ लेकर करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद घरों में घुसा पानी निकाला। ग्रामीणों ने दोबारा बारिश में घरों को बचाने के लिए गली की तरफ लगे दरवाजों को ईंट और सीमेंट के साथ बंध लगा दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासनिक अधिकारियों को पूरे मामले की जानकारी दी। अधिकारियों ने नाला खुलवाने की बजाय पानी निकासी के लिए पंपसैट भेज दिया। ग्रामीणों ने उसको वापस लौटा दिया।

यहां हुई इतनी बारिश
खंड बारिश (एमएम)
समालखा 126
पानीपत 00
बापौली 45
इसराना 10
मतलौडा 04


समालखा हुआ जलमग्न, दावे पानी में बहे
संवाद न्यूज एजेंसी
समालखा। शनिवार दोपहर बाद करीब दो घंटे चली तेज बारिश में एनएचएआई और नगर पालिका के पानी निकासी के सब दावों की पोल खोल दी। जीटी रोड सर्विस लेन व सड़कें जलमग्न हो गई। शहर की कई काॅलोनियों में लोगों की दुकानों और मकानों में पानी घुस गया। इससे लोगों को परेशानी हुई। नेशनल हाईवे पर सर्विस लाइन, ब्लूजे रोड, पुराना थाना रोड, पड़ाव माेहल्ला आदि जगहों पर लबालब पानी भर गया। मनाना गांव में नाले के विवाद के चलते आधे गांव के दर्जनों मकानों में पानी घुस गया। ग्रामीणों की अनाज की टंकी और अन्य सामान में भी पानी घुस गया। ग्रामीणों ने पंचायत विभाग की अनदेखी बरतने का आरोप लगाया है। इसकी शिकायत उपायुक्त को भी की है।

पानी निकासी को लेकर जल्द डीसी से मिलेंगे शहरवासी
वार्ड दस से नगर पार्षद मनीष बेनीवाल, दुकानदार रामनिवास, सतीश, राहुल, आशु व जोगिंद्र खुराना ने बताया कि समालखा शहर भगवान भरोसे चल रहा है। शहर में नालों की साफ सफाई, गंदगी और जाम का बुरा हाल है। नगरपालिका नालों की सफाई के लिए 16 लाख रुपये का टेंडर देने के दावे करती रही। शनिवार को हुई बारिश के बाद शहर की गलियों और सर्विस रोड पर पानी खड़ा हो गया। समालखा पुल के नीचे पानी निकासी की कोई व्यवस्था न होने के कारण आमजन को बरसात और गंदे पानी से होकर जाना पड़ता है। उन्होंने कहा अगर पानी निकासी का जल्द समाधान नहीं किया गया तो शहरवासी डीसी से मिलकर समस्या से अवगत करा समाधान की मांग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed