फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Heavy air for breathing, AQI reached 226

Panipat News: सांसों पर भारी हवा एक्यूआई पहुंचा 226

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Oct 2024 05:40 AM IST
विज्ञापन
Heavy air for breathing, AQI reached 226
पानीपत। शहर की हवा सांसों पर भारी पड़ने लगी है। वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) पिछले तीन दिनों से खराब स्थिति में है। यह रविवार को सुबह 248 और शाम के समय 226 दर्ज किया गया।
विज्ञापन

इसमें पीएम-2.5 की मात्रा 248 और पीएम-10 की मात्रा 180 पर पहुंच गई है। विशेषज्ञों की माने तो इस एक्यूआई में एक सामान्य व्यक्ति इस हवा में सांस लेने पर तीन सिगरेट पीने के बराबर धुआं अपने शरीर में ले जाता है। इन सबके बीच अस्पतालों में दमा और सांस के रोगियों की संख्या तेजी से बढ़ी है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि उपरोक्त स्थिति के चलते जिला नागरिक अस्पताल में ऐसे मरीजों की संख्या 50 से 60 तक पहुंच रही है। जबकि सामान्य दिनों में यह संख्या 15 से 20 तक रहती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अक्तूबर महीने के आखिरी दिनों में मौसम में तेजी के साथ बदलाव आ रहा है। पिछले दिनों में वायु गुणवत्ता सूचकांक में एक साथ उछाल आया है। नौ से 14 अक्तूबर तक यह 93 से 98 के बीच रहा। 15 और 16 को यह कम होकर 86 और 87 पर आ गया। 17 अक्तूबर को एक साथ बढ़कर 226 रहा।

वहीं 18 को यह 283 और 19 अक्तूबर को यह 236 पर पहुंच गया। रविवार को सुबह के समय एक्यूआई 248 और शाम को कुछ कम होकर 226 आ गया।
अमित कुमार ने बताया कि वह सिवाह के नजदीक एक निजी कंपनी में काम करता है। वह शाम को कंपनी से निकलता है तो जीटी रोड पर स्मॉग नजर आता है। यहां बिना हेलमेट मोटरसाइकिल चलाते समय आंखों में जलन होने लगती है।े
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed