{"_id":"682cea4ca4c80bb48f097108","slug":"heat-wave-increased-the-temperature-possibility-of-rain-on-24th-panipat-news-c-244-1-pnp1007-137279-2025-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: लू ने बढ़ाया तापमान, 24 को बारिश की संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: लू ने बढ़ाया तापमान, 24 को बारिश की संभावना
विज्ञापन
पानीपत। ज्येष्ठ का महीना अपना असर दिखाने लगा है। दिनभर लू चलने के कारण लोग घरों से नहीं निकल पा रहे हैं। मंगलवार को हवा की रफ्तार 10 किलोमीटर प्रति घंटा रही। अधिकतम तापमान व न्यूनतम तापमान एक डिग्री बढ़ा। मौसम विशेषज्ञ ने 24 मई को बारिश की संभावना है। जिससे तापमान में कमी आएगी।
पिछले सप्ताह शनिवार देर रात हल्की बारिश होने से तापमान में थोड़ी कमी आई थी। बाद में फिर से तापमान बढ़ने लगा। दिनभर चल रहे लू के थपेड़ों ने गर्मी बढ़ा दी है। लोगों को घरों से बाहर निकल पाना मुश्किल होने लगा है। लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। ज्यादातर लोग सुबह व शाम के समय ही अपने बाहर के काम कर रहे हैं। घर से बाहर निकलते समय लू से बचाव के लिए युवतियां सूती चुन्नी व युवक गमछे का प्रयोग कर रहे हैं। वहीं बढ़ती गर्मी के कारण दोपहर के समय बाजार व सड़कें सुनसान रहीं।
मंगलवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शाम को गर्म हवा चलने से लोग परेशान रहे। बदलते मौसम में मौसमी बीमारी बढ़ने लगी हैं। बच्चे व बुजुर्ग ज्यादातर संक्रमित बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। वहीं किसान ज्वार की फसल की बुआई करने के लिए तेज बारिश का इंतजार कर रहे हैं, क्योंकि ज्येष्ठ के महीने में ट्यूबवेल का पानी फसल के लिए पर्याप्त नहीं रहेगा। यदि इस समय तेज बारिश हो जाती है तो यह किसानों के लिए फसलों की बुआई के लिए वरदान साबित होगी। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार, शनिवार को बारिश हो सकती है। इससे तापमान में कमी आएगी।