फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Heat intensifies due to scorching sun and heatwave conditions; rain likely today.

Panipat News: तेज धूप के साथ लू चलने से बढ़ी गर्मी, आज बारिश के आसार

Thu, 11 Jun 2026 02:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Thu, 11 Jun 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Heat intensifies due to scorching sun and heatwave conditions; rain likely today.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। तेज धूप और 15 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से लू चलने पर गर्मी बढ़ गई है। बुधवार को अधिकतम तापमान एक डिग्री बढ़ने से लोग दिनभर घरों व प्रतिष्ठानों पर दुबके रहे। दोपहर के समय लोग मुंह पर कपड़ा बांधकर बाहर निकले। मौसम विशेषज्ञ ने वीरवार को बारिश का अनुमान जताया है। बुधवार को सुबह ही करीब 15 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा शुरू हो गई। सुबह नौ बजे ही तेज धूप निकल आई। इसके बाद दिन के समय धूप तेज होती चली गई। बुधवार को अधिकतम तापमान एक डिग्री बढ़कर 43 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। वहीं न्यूनतम मापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। दोपहर के समय तेज धूप के चलते लोगों का बाहर निकलना मुश्किल हो गया। लोग जरूरी काम के चलते ही घरों से बाहर निकल पाए। इस दौरान ज्यादातर लोग मुंह पर कपड़ा बांधकर निकले। कृषि विज्ञान केंद्र उझा के प्रभारी डॉ. सतपाल सिंह ने बताया कि वीरवार को मौसम में फिर से परिवर्तन है। हल्की से मध्यम बारिश हो सकती हे। इसके बाद दो दिन बादल छाए रह सकते हैं।

बिजली कटों से लोग रहे बेहाल
गर्मी बढ़ने से बिजली की मांग फिर से बढ़ गई। जिले में करीब 1.35 करोड़ यूनिट की खपत हुई। इसके बाद भी बिजली कट लगे रहे। लोगों को बिजली कटों के चलते परेशानी का सामना करना पड़ा। रेलवे रोड फीडर पर बुधवार काे दोपहर के समय प्रत्येक घंटे में बिजली कट लगा। बिजली निगम के शिकायत केंद्र पर करीब 1150 लोगों ने अपनी शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article