फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Health services started after four days, treatment did not even come to the mark

Panipat News: स्वास्थ्य सेवाएं चार दिन बाद शुरू, इलाज को नंबर तक नहीं आया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2024 04:16 AM IST
विज्ञापन
Health services started after four days, treatment did not even come to the mark
पानीपत। चार दिन बाद सोमवार को जिले के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में स्वास्थ्य सेवाएं शुरू हुई। जिला नागरिक अस्पताल में सुबह आठ बजे से ही मरीजों की भीड़ जुटने लगी। सुबह नौ बजे ओपीडी शुरू होते ही ओपीडी ब्लॉक में मरीजों की इस कदर भीड़ जुटी कि मरीजों को बैठने तक के लिए कुर्सियां नहीं मिली। मरीज फर्श पर बैठकर ही अपने नंबर का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन

पंजीकरण कक्ष में भी मरीजों की भारी भीड़ जुटी । दोपहर दो बजे मरीजों की अधिकता के कारण डॉक्टरों ने पंजीकरण बंद करा दिया। दोपहर तीन बजे तक डॉक्टरों ने 1722 ओपीडी की। मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. मोना नागपाल कोर्ट ड्यूटी पर थीं। इसलिए मनोरोगियों को बिना इलाज ही घर लौटना पड़ा।
विज्ञापन

सोमवार को सबसे ज्यादा फिजिशियन की ओपीडी रही। बुखार, खांसी, जुकान, छाती, शुगर व माइग्रेन संबंधी 403 ओपीडी रही। चार डॉक्टरों ने इन मरीजों की जांच की। नेत्र संबंधी 168, चमड़ी रोग संबंधी 305, महिला रोग संबंधी 219, ईएनटी 81, हड्डी रोग संबंधी 88, फिजियोथैरेपी की 112, बाल ओपीडी 127 व सर्जनों ने 117 लोगों की जांच की। सोमवार को 45 महिलाओं के अल्ट्रासाउंड किए गए। 47 लोगों के एक्सरे हुए हैं। अन्य मरीजों को मंगलवार को बुलाया गया है। जिले के सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में सोमवार को लगभग 2700 लोगों की जांच की गई है। निजी अस्पतालों को मिलाकर कुल ओपीडी नौ हजार से अधिक रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम में बदलाव के साथ अब चमड़ी के रोगी भी बहुत अधिक बढ़ गए है। लोग स्केबीज की समस्या से जूझ रहे हैं। जिसमें शरीर पर लाल दाने होते हैं और खुजली होती है। जिला नागरिक अस्पताल में चमडी के रोगियों की ओपीडी 300 पार पहुंच गई है।

बॉक्स

डेंगू के 12 और नए केस मिले
सोमवार को 270 सैंपल की जांच की गई। इसमें 12 डेंगू के नए केस मिले हैं। राज नगर में 52 साल की महिला, सेक्टर 12 में 45 साल की महिला, सेक्टर 12 में 30 साल के युवक, शास्त्री कॉलोनी में 30 साल की महिला, शोंधापुर गांव में 32 साल के युवक, शिवनगर में 24 साल के युवक , रिसालू गांव में 28 साल के युवक, शिवनगर में 30 साल की महिला, सेक्टर 18 में 23 साल के युवक,मॉडल टाउन में 16 साल के किशोर, अमर भवन चौक कॉलोनी में 21 साल के युवक व पटेल नगर में 52 साल के पुरुष की डेंगू रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। जिले में अब डेंगू के रोगियों की संख्या 226 हो चुकी है। जिला डेंगू के साथ साथ वायरल फीवर की चपेट में है। वायरल फीवर में भी डेंगू के लक्षण मिल रहे हैं। बच्चे वायरल फीवर की चपेट में आ रहे हैं। हर परिवार में वायरल फीवर के मरीज हैं।

बॉक्स
जिले में अब प्रतिदिन एक हजार से अधिक एलाइजा टेस्ट हो रहे हैं।

100 से अधिक संदिग्ध डेंगू रोगी मिल रहे-
जिले की लगभग 50 लैब पर प्रतिदिन ढाई हजार से अधिक सीबीसी टेस्ट हो रहे हैं। प्रतिदिन 100 से अधिक नए डेंगू के संदिग्ध रोेगी मिले रहे हैं। इसके साथ साथ डेंगू का खतरा अब अधिक गहरा गया है। सोमवार को जिले में एक दिन में डेंगू के रिकॉर्ड 12 केस मिले हैं। । यह 270 सैंपल की रिपोर्ट में नए केस मिले हैं। अब जिले में डेंगू के रोगियों की संख्या 226 हो चुकी है। अब डेंगू का पॉजिटिविटी रेट 10 प्रतिशत से अधिक है। नए मरीजों का निजी अस्पतालों में इलाज चल रहा है। जहां डेंगू के रोगी मिले हैं वहां पर अब स्वास्थ्य विभाग एंटी लार्वा एक्टिविटी चला रहा है। यहां 250 से अधिक बुखार पीड़ितों के ब्लड स्लाइड बनाई गई है। लगभग 250 मकानों में लार्वा जांचा गया है। यहां सात स्थानों पर डेंगू का लार्वा मिला।











साल दर साल डेंगू के मरीज-









साल- मरीज







2020- 274







2021- 287







2022- 296







2023- 351







2024- अब तक 226







वर्जन :


उप सिविल सर्जन डॉ. सुनील संडूजा ने बताया कि डेंगू का खतरा लगातार बरकरार है। अब सोमवार को डेंगू के नए 12 केस मिले हैं। यहां एंटी लार्वा एक्टिविटी चल रही है। लोगों को डेंगू के खिलाफ जागरूक किया जा रहा है। सभी स्वास्थ्य केंद्रों में डेंगू वार्ड बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed