फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Health of 14 lakh people depends on one radiologist and two ultrasound machines

Panipat News: एक रेडियोलॉजिस्ट और दो अल्ट्रासाउंड मशीन के भरोसे 14 लाख लोगों की सेहत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Nov 2023 02:58 AM IST
विज्ञापन
Health of 14 lakh people depends on one radiologist and two ultrasound machines
पानीपत। आज विश्व भर में विश्व रेडियोग्राफी दिवस मनाया जा रहा है। इस दिन रेडियोग्राफी के उस मूल्य के बारे में जागरूकता को बढ़ावा देना है, जिससे मरीज की देखभाल में योगदान दिया जाता है। एक्स-रे जैसी चीजें मरीजों की बीमारी का पता लगाने में काफी मदद करती हैं। इसलिए इस दिन लोगों को जागरूक किया जाता है। बीमारियों का अंदरूनी रूप से पता लगाने के लिए रेडियोलॉजिकल सिस्टम का उपयोग किया जाता है। इसमें एक्स-रे, एमआरआई और अट्रासाउंड आदि चीजें शामिल हैं। इससे बीमारी का जड़ से पता लगाने में मदद मिलती है। विडंबना यह है कि सरकार जिले में रेडियोलॉजी की सुविधाओं को को सुदृढ़ नहीं पाई है।
विज्ञापन

वर्तमान में स्वास्थ्य विभाग में रेडियोलॉजी व्यवस्थाएं कई समस्याओं से जूझ रही हैं। पानीपत के 14 लाख लोगों पर विभाग के पास एक सरकारी रेडियोलॉजिस्ट डॉ. राजीव मान के रूप में उपलब्ध हैं। उनकी भी सप्ताह में दो दिन पोस्टमार्टम व कोर्ट में ड्यूटी होती है। लोगों को ये सप्ताह में चार दिन ही सेवा दे पाते हैं। नागरिक अस्पताल में दो अल्ट्रासाउंड मशीन हैं। इनमें से एक मशीन तीन साल पहले दान में मिली थी। नागरिक अस्पताल को छोड़कर जिले के 25 सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में अल्ट्रासाउंड व एक्स रे तक की सुविधा उपलब्ध नहीं है। जबकि ये सेवा स्वास्थ्य विभाग की सबसे महत्वपूर्ण सेवा मानी गई है।
विज्ञापन


सिर्फ गर्भवतियों के लिए अल्ट्रासाउंड सेवा

सरकार के पास सिर्फ गर्भवतियों के लिए ही अल्ट्रासाउंड सेवा है। बाकी पेट संबंधी बीमारियों के रोगियों के लिए अल्ट्रासाउंड सेवाएं नहीं है। इनको निजी अस्पतालों या खानपुर मेडिकल कॉलेज में अल्ट्रासाउंड कराना पड़ता है। हर रोज नागरिक अस्पताल में 40-50 गर्भवतियों के अल्ट्रासाउंड होते हैं। हर रोज करीबन 20 गर्भवतियों को अल्ट्रासाउंड के लिए अगली तिथि दी जाती है। गर्भवतियों को भी अल्ट्रासाउंड के लिए एक एक माह का इंतजार करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक्स रे सेवा महज 12 बजे तक
स्वास्थ्य विभाग अब तक एक्स रे सेवाओं की सुविधा भी 24 घंटे तक नहीं दे पाया है। महज नागरिक अस्पताल में ही एक्स रे सेवा उपलब्ध है। सुबह नौ बजे से 12 बजे तक ही एक्स रे सेवाएं मिल पाती है। इसके बाद तीन बजे तक रिपोर्ट ही मिलती है। 12 बजे के बाद आने वाले घायलों को एक्स रे के लिए खानपुर मेडिकल कॉलेज रेफर करना पड़ता है।

2012 में हुई विश्व रेडियोग्राफी दिवस की शुरुआत-

विश्व रेडियोग्राफी दिवस पहली बार साल 2012 में मनाया गया था। इस दिन को मनाने की पहल यूरोपियन सोसाइटी ऑफ रेडियोलॉजी, रेडियोलॉजिकल सोसाइटी ऑफ नॉर्थ अमेरिका और अमेरिकन कॉलेज ऑफ रेडियोलॉजी की तरफ से की गई थी। तभी से हर साल दुनियाभर में इस दिन को 8 नवंबर को मनाया जाता है।


जल्द समालखा अस्पताल में भी शुरू करेंगे अल्ट्रासाउंड सेवाएं : सिविल सर्जन

फिलहाल नागरिक अस्पताल में ही अल्ट्रासाउंड सेवाएं हैं। उनका प्रयास है कि जल्द समालखा अस्पताल में भी ये सेवा शुरू की जाए। एक अल्ट्रासाउंड मशीन समालखा अस्पताल में भेजी जाएगी। उनके पास एक ही रेडियोलोजिस्ट है।

डॉ. जयंत आहूजा, सिविल सर्जन पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed