{"_id":"663f2c91151af3cd1c0fdc3c","slug":"heads-of-eight-sectors-will-talk-to-the-estate-officer-today-panipat-news-c-244-1-pnp1004-118072-2024-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: आठ सेक्टरों के प्रधान आज संपदा अधिकारी से करेंगे वार्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: आठ सेक्टरों के प्रधान आज संपदा अधिकारी से करेंगे वार्ता
विज्ञापन
पानीपत।हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के जिला संपदा अधिकारी ने शहर के आठ रिहायशी सेक्टरों की समस्याओं का समाधान करने के लिए सभी सेक्टर आरडब्ल्यूए प्रधानों को शनिवार सुबह 11 बजे को बैठक के लिए बुलाया है। इनमें सेक्टर 6, 7, 8, 18, 24, 29-1, 29-2 और 40 के पदाधिकारियों को पत्राचार किया गया है। इससे पहले सभी सेक्टरों को पदाधिकारी हरियाणा स्टेट हुड्डा सेक्टर कनफेडरेशन के बैनर तले 29 अप्रैल को संपदा अधिकारी को ज्ञापन सौंप चुके हैं। जिसमें पदाधिकारियों ने अल्टीमेटम दिया था कि अगर उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो वे 15 मई से एचएसवीपी कार्यालय में धरना प्रदर्शन करेंगे। इससे पहले 11 मई को ही संपदा अधिकारी ने सभी सेक्टर एसोसिएशन के पदाधिकारियों को बुला लिया है।
हरियाणा स्टेट हुड्डा सेक्टर कनफेडरेशन के जिला प्रधान बलजीत सिंह ने बताया कि शहर के दस रिहायशी सेक्टरों में रहने वाले करीब ढाई लाख लोग एचएसवीपी को सभी शुल्क देने के बाद भी पिछले आठ साल से मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। उन्होंने 29 अप्रैल को संपदा अधिकारी योगेश रंगा से मिलकर लिखित में बैठक बुलाने की मांग की थी। ताकि सेक्टरों की समस्याओं के बारे में उनको अवगत कराया जा सके। जिस पर संपदा अधिकारी ने उन्हें आश्वासन दिया था कि वे जल्द ही एचएसवीपी की इंजीनियरिंग विंग के साथ एसोसिएशन पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे और सेक्टरों की समस्याओं का निदान करवाएंगे।
ये है समस्याएं- सेक्टर 7, 8 और 40 में लगभग 3000 लोग रहते हैं, यहां आज तक एचएसवीपी के पास निकासी का प्लान नहीं है। यहां का गंदा पानी सड़कों पर जमा होने लगता है। सेक्टर 7, 8, 18, 24 और 40 की सड़कों की सफाई का टेंडर लटका हुआ है। सड़कों की रिपेयरिंग तक नहीं हो पा रही है। 15 मार्च को 5.03 करोड़ का टेंडर खोला जाना था जिसे आज तक नहीं खोला गया। सेक्टरों में ग्रीन बेल्ट की ग्रिल की तारे तक टूटी पड़ी हैं। पीने के पानी से लेकर निकासी की समस्या बरकरार है।
विज्ञापन
संपदा अधिकारी योगेश रंगा ने बताया कि सेक्टरों की आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों को बैठक के लिए बुलाया गया है। उनकी समस्याओं को सुनकर उनका समाधान कराया जाएगा।