{"_id":"606642018ebc3e591c369409","slug":"head-constable-stop-car-driver-on-wrong-side-than-youth-beaten-police-man-panipat-news-knl65932215","type":"story","status":"publish","title_hn":"गलत दिशा में गाड़ी खड़ी करने से रोका तो पुलिसकर्मी को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गलत दिशा में गाड़ी खड़ी करने से रोका तो पुलिसकर्मी को पीटा
विज्ञापन
जीटी रोड स्थित टोल प्लाजा के पास आहुजा ढाबे के सामने कार खड़ी करने पर हेड कांस्टेबल ने युवकों को रोका तो चार युवकों ने हेड कांस्टेबल से मारपीट की। पुलिसकर्मी का आरोप है कि युवकों ने मारपीट के बाद उसकी वर्दी भी फाड़ दी और करनाल की तरफ भागने लगे, लेकिन कुछ दूरी पर सागर ढाबे के पास आरोपियों को काबू कर लिया गया।
बाबरपुर थाने में तैनात हेड कांस्टेबल संदीप कुमार ने बताया कि बुधवार दोपहर करीब पौने दो बजे वह टोल प्लाजा पर गश्त कर रहे थे। वह हाईवे पर कारों को हटवा रहे थे, ताकि जीटी रोड पर जाम न लगे। इसी बीच संजय चौक की आए एक कार चालक ने आहुजा ढाबे के सामने गाड़ी रोक दी। इस पर वह कार चालक के पास गया और कार हटाने के लिए कहा। इस दौरान एक युवक कार से उतरा और उससे गाली गलौज करने लगा। उसने विरोध किया तो तीन और युवक उनके पास आए। उन्होंने पहले तो उससे हाथापाई की और फिर मारपीट करनी शुरू कर दी। आरोपियों ने उसकी वर्दी फाड़ दी और धमकी देते हुए करनाल की ओर भागने लगे। उसने कुछ दूरी पर वाहनों को साइड लगवा रहे पुलिस कर्मचारियों को घटना के बारे में बताया तो उन्होंने आरोपियों का पीछा कर सागर ढाबे के पास आरोपियों को पकड़ लिया।
हेड कांस्टेबल की शिकायत पर चारों युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है, मामले की जांच शुरू कर दी है, जांच में जो भी दोषी मिलेगा उनपर कानूनी कार्रवाई अमल में लाए जाएगी। - सुनीता, सेक्टर 13-17 थाना प्रभारी