फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Head constable accused of rape, line spot

हेड कांस्टेबल पर दुष्कर्म का आरोप, लाइन हाजिर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Head constable accused of rape, line spot
पानीपत। शहर के एक थाने में राइडर हेड कांस्टेबल पर सिद्धार्थ नगर निवासी महिला ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और फिर गर्भपात कराने का आरोप लगाया हैं। महिला की शिकायत पर एसपी ने हेड कांस्टेबल को लाइन हाजिर कर दिया है। सेक्टर 13-17 थाना पुलिस ने आरोपी हेड कांस्टेबल के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला का पति गुजर चुका है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में शहर की सिद्धार्थ कॉलोनी निवासी एक महिला ने आरोप लगाया कि करीब नौ माह पहले कोर्ट परिसर में उसकी मुलाकात करनाल के एक गांव निवासी हेड कांस्टेबल से हुई थी। वह बतौर राइडर तैनात है। कोर्ट में मुलाकात के बाद उन्होंने नंबर साझा किए। इसके बाद दोनों की बात होने लगी। कुछ दिन बाद हेड कांस्टेबल ने उसे कहा कि वह उससे शादी करना चाहता है। महिला का आरोप है कि हेड कांस्टेबल ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

महिला का यह भी आरोप है कि हेड कांस्टेबल ने उससे रकम भी ऐंठी है। इसके लिए उसने देशराज कॉलोनी स्थित अपना मकान भी बेच दिया। अब वह सिद्धार्थ नगर में रहती है। महिला का आरोप है कि शादी करने के लिए कहने पर हेड कांस्टेबल ने गुस्से में आकर उसके साथ मारपीट भी की। फिर शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद गत वर्ष चार दिसंबर को मॉडल टाउन थाना पुलिस को शिकायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तब हेड कांस्टेबल ने माफी मांगी और शादी करने के लिए राजी हो गया। इस पर उसने थाने से शिकायत वापस ले ली। इस दौरान वह गर्भवती हो गई । अब हेड कांस्टेबल ने दोबारा शादी से इनकार कर दिया है। अपने भाई के साथ मिलकर पीटा और उसके 10 वर्ष के बेटे को मारने की धमकी दी है। महिला का पति गुजर चुका है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed