फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   He was attacked with a knife when he was stopped from urinating

Panipat News: कब्जा लेने पहुंचे वक्फ बोर्ड के अधिकारियों का किया विरोधशराब ठेके के पास लघुशंका करने से रोकने पर किया था चाकू से हमला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jul 2025 03:38 AM IST
विज्ञापन
He was attacked with a knife when he was stopped from urinating
पानीपत। औद्योगिक सेक्टर-29 थाना में पसीना रोड पर एक कंपनी के सुपरवाइजर और श्रमिक पर हमला करने के आरोपी ई-रिक्शा चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सीआईए-2 की टीम ने बुधवार शाम को आरोपी को सोनू उर्फ कालू को पसीना रोड से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह शराब ठेके के पास खाली जगह में लघुशंका कर रहा था। जोगिंद्र और जगदीश ने उसे इसके लिए उसे रोका था। जिस कारण उसने गुस्से में आकर उन पर हमला कर दिया था। आरोपी को दो दिन के रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन

ब्राह्मण माजरा गांव के जगदीश ने 30 जून को औद्योगिक सेक्टर-29 थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। जहां से उनका कहना था कि वह और उसका साथी जोगिंद्र एक कंपनी में काम करते हैं। 30 जून को वह काम खत्म करने के बाद वापस लौट रहे थे।
विज्ञापन

जैसे ही वी पसीना रोड पर पहुंचे तो ई-रिक्शा चालक और उसके साथियों ने उन पर चाकुओं से हमला कर दिया था। जिससे वह दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी थी। सीआईए-2 की टीम को हमलावरों की धर पकड़ के लिए लगाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीआईए-2 प्रभारी फूल कुमार ने बताया कि बुधवार शाम को पसीना रोड से आरोपी सोनू उर्फ कालू निवासी पसीना को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वारदात के दिन वह अपने दो अन्य दोस्तों के साथ शराब ठेके पर पहुंचा था। उसका एक साथी शराब खरीदने लगा था। वहीं वह ठेके के पास ही खाली जगह पर लघुशंका करने लगा। जोगिंद्र और जगदीश ने उसे ऐसा करने से टोका था। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed