फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Have the dripping fog

बूंदाबांदी के बाद पड़ेगा कोहरा

Wed, 01 Jan 2014 11:04 PM IST
अमर उजाला, पानीपत
अमर उजाला, पानीपत Updated Wed, 01 Jan 2014 11:04 PM IST
विज्ञापन
पानीपत में जिलेवासियों को बूंदाबांदी के बाद अब कई दिन तक कोहरे के दौर से गुजरना पड़ सकता है। पहाड़ी क्षेत्र में लगातार हो रही बर्फबारी और मैदानी तल पर बारिश के आसार नहीं बनने से कोहरा गिरने के आसार जताए हैं।
विज्ञापन


बूंदाबांदी के बाद न्यूनतम तापमान कुछ बढ़ा। जिससे लोगों को ठंड से कुछ राहत मिली। इसी बीच आसमान में कोहरे की चादर पसरने से लोगों की सर्दी को लेकर धड़कन कुछ तेज रही।
विज्ञापन


बुधवार को अधिकतम तापमान 16.5 व न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहा। जमीन की नमी सुबह सौ और दोपहर बाद 70 प्रतिशत रही। वहीं, हवा की गति पांच किलोमीटर प्रति घंटा रही। आसमान में बुधवार को दिनभर कोहरे की हल्की चादर पसरी और आने वाले खतरे का संकेत देती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि पहाड़ों मेें बर्फबारी लगातार जारी है और मैदानी तल पर बारिश के कोई आसार नहीं बन पा रहे हैं।

ऐसे में अगले कई दिन तक कोहरा गिर सकता है। यह मध्यम दर्जे से लेकर घना भी हो सकता है। लोगों को कोहरे के चलते सावधानी बरतने की जरूरत है। कोहरे का यह सिलसिला कई दिन तक जारी रहेगा। इसके बाद मौसम साफ होता चला जाएगा।


आसमान में कोहरे की चादर दिनभर पसरी रही। बुधवार सुबह शहर के बाहरी क्षेत्राें में कोहरा छाया रहा। वहीं न्यूनतम तापमान के कुछ बढ़ने पर लोगों को कुछ राहत मिल सकी। लोगों को अब कोहरे का डर सताने लगा है। लोगों का कहना है कोहरा गिरने से जनजीवन अस्त व्यस्त हो जाएगा। इससे आम जन मानस के सामने दिक्कत आ सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed