{"_id":"66fd2f4ecd576f15b2060ffb","slug":"haryana-shock-to-jjp-three-days-before-voting-candidate-left-the-party-2024-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: मतदान से तीन दिन पहले जजपा को झटका, प्रत्याशी ने छोड़ी पार्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: मतदान से तीन दिन पहले जजपा को झटका, प्रत्याशी ने छोड़ी पार्टी
Wed, 02 Oct 2024 05:02 PM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 02 Oct 2024 05:02 PM IST
सार
पानीपत ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी रघुनाथ कश्यप ने बीच चुनाव पार्टी और अपना चुनाव छोड़ दिया है।
विज्ञापन
नायब सिंह सैनी और प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली के साथ रघुनाथ कश्यप
- फोटो : संवाद
विस्तार
हरियाणा के पानीपत में जननायक जनता पार्टी को विधानसभ चुनाव के मतदान से तीन दिन पहले बड़ा झटका लगा है। पानीपत ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी रघुनाथ कश्यप ने जजपा को छोड़ दिया। वे वापस भाजपा में शामिल हो गए हैं।
विज्ञापन
रघुनाथ कश्यप कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सैनी, भाजपा अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली की अगुवाई में भाजपा में शामिल हुए हैं। इससे भाजपा को पानीपत ग्रामीण में बड़ी मजबूती मिली है। एक दिन पहले भाजपा ने पानीपत शहरी विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस नेता संजय अग्रवाल को पार्टी में शामिल कराया था।
विज्ञापन
ऐसे में विधानसभा चुनाव के नजदीक आने पर भाजपा दोनों सीटों पर और मजबूत हो हुई है। विदित है कि रघुनाथ कश्यप लंबे समय से भाजपा के कार्यकर्ता हैं। उन्होंने 2019 के बाद 2024 में पानीपत ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से टिकट की दावेदारी की थी।
विज्ञापन
उन्होंने पानीपत ग्रामीण क्षेत्र से टिकट नहीं मिलने पर गत दिनों इस्तीफा दे दिया था। वे जजपा में शामिल हो गए थे। जजपा ने उनको पानीपत ग्रामीण का उम्मीदवार घोषित किया था। रघुनाथ कश्यप गत दिनों से चुनाव प्रचार भी कर रहे थे। उन्होंने बुधवार को एकाएक भाजपा ज्वाइन कर ली।
जजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र कादियान ने कहा कि पार्टी ने रघुनाथ कश्यप को पूरा मान सम्मान दिया। यहां के कई दावेदारों को समझार रघुनाथ कश्यप को पानीपत ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से टिकट दिया। वे अब पार्टी छोड़कर दूसरे दल में वापस चले गए हैं। समाज को ऐसे व्यक्ति के लिए फैसला लेना चाहिए। पार्टी इसको लेकर जल्द ही बैठक कर निर्णय लेगी।
