फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Haryana: Patwaris extend strike again

Haryana: पटवारियों ने बढ़ाई हड़ताल, 18 और 19 को भी रखेंगे धरना

Tue, 16 Jan 2024 05:40 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 16 Jan 2024 05:40 PM IST
सार

13 दिन होने के बावजूद भी सरकार पटवारी और कानूनगो की वेतन विसंगति की त्रुटि को दूर नहीं कर रही है। पटवारियों ने फिर से हड़ताल बढ़ा दी है। 

विज्ञापन
Haryana: Patwaris extend strike again
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

द पटवारी और कानूनगो ने अपनी मांगों को लेकर हड़ताल को दो दिन और बढ़ा दिया है। पटवारी व कानून 18 और 19 जनवरी को भी हड़ताल पर रहेंगे। विदित है कि पटवारी 3 जनवरी से काम छोड़कर लगातार हड़ताल पर हैं। इस कारण आमजन काफी परेशान है।

विज्ञापन


द रिवेन्यू पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन के बैनर तले चल रहे सांकेतिक धरने को मंगलवार को सुभाष चंडालिया नगर निगम कर्मचारी संघ के जिला पानीपत प्रधान ने समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि सरकार एक तरफ तो कहती है हम सब का विकास करेंगे सबको साथ लेकर चलेंगे तो पटवारी भी इस विचारधारा में शामिल करने चाहिए। जो सरकार ने मांग मान ली है उसको पूरा कर देना चाहिए।
विज्ञापन

आजाद सिंह मलिक पूर्व प्रदेश अध्यक्ष हरियाणा रोडवेज  व वर्तमान हरियाणा किसान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि सरकार कर्मचारियों के साथ खिलवाड़ कर रही है। इस खिलवाड़ को बंद करें, सरकार कर्मचारियों की मांग पूरी करें और इन्हें जनता के काम को करने के लिए काम पर लौटा दे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मलिक ने कहा कि सरकार से तानाशाही रवैये से सरकार कर्मचारियों को परेशान कर रही है। इससे काफी रोष फैलता है। पटवारी एसोसिएशन के प्रधान मुकेश कुमार व विजेंद्र शर्मा उप प्रधान ने कहा कि हम कर्मचारी जनता और सरकार का काम करना चाहते हैं, परंतु सरकार कर्मचारियों को  पर बैठने के लिए मजबूर कर रही है।

इस कारण पानीपत जिले में 30000 से ज्यादा इंतकाल पेंडिंग है। लगभग 15000 डोमिसाइल आय प्रमाण पत्र जाति प्रमाण पत्र पेंडिंग है। लगभग 50 करोड़ रुपये का राजस्व का नुकसान हो चुका है । यदि सरकार समय रहते न जागी तो आगे कर्मचारियों में काफी रोष फैल जाएगा। मीडिया प्रभारी सुधांशु ने बताया की 13 दिन बाद भी सरकार ने धरने पर चल रहे पटवारी और कर्मचारियों के कोई सुध नहीं ली, इस कारण इस कड़ाके की सर्दी में आमजन और कर्मचारी परेशान हैं।

आज भी सरकार ने कोई वार्तालाप के लिए नहीं बुलाया। न ही समस्या का कोई समाधान निकाल सकी। इस कारण प्रांतीय कार्यकारिणी ने 18 और 19 जनवरी को धरने का आह्वान किया है। आज धरना में नगर निगम कर्मचारी संघ पानीपत के उप प्रधान बलराज कृष्ण बागड़ी राजेंद्र ओम प्रकाश वेद प्रकाश सचिव आदि सहित व क्लर्क भारत सिंह, सुरजीत ,पंकज क्लर्क CAWS के पर्तिनिधियों ने धरने को संबोधित किया।


इस मौके पर इरफान अली विजेंद्र कुमार, भीम सिंह, अशोक कुमार, नायब सदर कानूनगो सहित सभी कानूनगो तथा तहसील बापोली के प्रधान राकेश मलिक, समालखा से अनिल कुमार इसराना से ऋषिपाल मतलौडा से विजेंद्र कुमार, पानीपत से लेखराज, सुरेश कुमार पटवारी, राम पटवारी, संदीप पटवारी, मनीष पटवारी, विकास रमन पटवारी, विनोद कुमार पटवारी, सुनील कुमार पटवारी, सुरेंद्र कुमार पटवारी, सुशील छौक्कर आदि सहित सभी पटवारी हाजिर रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed