{"_id":"653436ccb65db447b70c571e","slug":"haryana-fighter-becomes-the-winner-of-all-india-under-15-20-20-cricket-championship-panipat-news-c-244-1-pnp1004-8087-2023-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: ऑल इंडिया अंडर 15 की 20-20 क्रिकेट चैंपियनशिप की विजेता बनी हरियाणा फाइटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: ऑल इंडिया अंडर 15 की 20-20 क्रिकेट चैंपियनशिप की विजेता बनी हरियाणा फाइटर
विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा। दिल्ली पब्लिक स्कूल समालखा के मैदान में आयोजित पांच दिवसीय ऑल इंडिया अंडर 15 क्रिकेट चैंपियनशिप का शनिवार को समापन हुआ। फ्रीडम फाइटर क्रिकेट क्लब के सौजन्य से कराई गई इस टी 20 क्रिकेट प्रतियोगिता में हरियाणा फाइटर टीम ने गुजरात राज्य की सौराष्ट्र ईगल टीम को सस्ते में निपटा दिया। हरियाणा फाइटर टीम ने मात्र एक विकेट खोकर नौ विकेट से जीत हासिल कर चैंपियनशिप अपने नाम की। समापन समारोह के मुख्य अतिथि जिला भाजपा के महामंत्री कृष्ण छौक्कर किवाना ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए। छौक्कर ने खिलाड़ियों से नशे से दूर रहकर खेल को खेल की भावना से खेलने की अपील की। लंबे समय तक जिला व प्रदेश की क्रिकेट एसोसिएशन से जुडे रहे पूर्व खिलाडी बिजेंद्र राणा व टूर्नामेंट के आयोजक डीपीएस कोच कश्मीर सिंह ने भी विजेता खिलाडि़यों को जीत की बधाई दी।
पांच दिनों तक चली इस क्रिकेट टूर्नामेंट में कुल आठ टीमों ने हिस्सेदारी की। टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल मैच पंजाब सुपर किंग्स और सौराष्ट्र ईगल के बीच खेला गया। जो काफी रोमांचक रहा। इसमें सौराष्ट्र ईगल विजेता रही। जबकि दूसरा सेमीफाइनल मैच हरियाणा फाइटर और दिल्ली वारियर्स के बीच हुआ। इसमें दिल्ली वारियर्स को हराकर हरियाणा फाइटर ने फाइनल में प्रवेश किया। हरियाणा फाइटर ने सौराष्ट्र ईगल को पराजित कर ट्राफी पर कब्जा जमाया। टूर्नामेंट में श्रेष्ठ बॉलर का खिताब हरीश निवास, सर्वश्रेष्ठ बैट्समैन अनमोल गर्ग और अमन को बेस्ट फील्डर घोषित किया गया। पूरी टूर्नामेंट में श्रेष्ठ अनुशासन का पुरस्कार गुजरात के खिलाडी को दिया गया। इस मौके पर कोच मनीष कुमार, कोच अली, सूबे सिंह, अशोक रावल, विवेक कुमार, सचिन मलिक, सज्जन सहरावत और डीपीई कंवलजीत राठी मौजूद रहे।
विज्ञापन