फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Harsh of Balana village is bringing glory to the district in boxing.

Panipat News: बलाना गांव के हर्ष मुक्केबाजी में रोशन कर रहे जिले का नाम

Fri, 17 Oct 2025 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Fri, 17 Oct 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
Harsh of Balana village is bringing glory to the district in boxing.
हर्ष। स्वयं - फोटो : जयसिंहपुर कोतवाली में खड़े मियागंज में हुए विस्फोट के मामले के आरोपी।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पानीपत। बलाना गांव के 16 वर्षीय हर्ष मुक्केबाजी में जिले का नाम रोशन कर रहे हैं। हर्ष ने हाल ही में चंडीगढ़ में छह से नौ अक्टूबर तक आयोजित शिक्षा भारती मुक्केबाजी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर जिले का मान बढ़ाया है।उनका चयन अंडर-17 नेशनल मुक्केबाजी प्रतियोगिता के लिए हुआ है। ये प्रतियोगिता 28 अक्टूबर से एक नवंबर तक अरुणाचल प्रदेश में आयोजित की जाएगी।
हर्ष के पिता इंद्रजीत किसान हैं। खेती-बाड़ी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं। उनकी मां बबली गृहिणी हैं। साधारण परिवार से आने वाले हर्ष ने अपनी मेहनत और लगन से साबित किया है कि यदि इच्छाशक्ति मजबूत हो तो परिस्थितियां कभी रुकावट नहीं बनतीं। हर्ष फिलहाल गांव के ही एक प्राइवेट स्कूल में 12वीं कक्षा के छात्र हैं। पढ़ाई के साथ-साथ वे अपने खेल पर भी पूरा ध्यान देते हैं और दिन में कई घंटे अभ्यास करते हैं।
विज्ञापन


जिला स्तर पर हर्ष अब तक दो स्वर्ण पदक जीत चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं में दो बार भागीदारी निभाई है। अब हर्ष की नजरें अरुणाचल प्रदेश में होने वाली नेशनल प्रतियोगिता पर टिकी हैं जहां वे स्वर्ण पदक जीतकर देशभर में जिले का नाम रोशन करने का सपना देख रहे हैं।हर्ष अपने कोच सुरेंद्र के मार्गदर्शन में बलाना गांव में ही मुक्केबाजी का प्रशिक्षण ले रहे हैं। कोच सुरेंद्र ने बताया कि हर्ष बेहद अनुशासित, मेहनती और प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं। वो रोजाना सुबह जल्दी उठकर अभ्यास के लिए पहुंच जाते हैं। उसके पंचों में ताकत के साथ सटीकता भी है। हर्ष ने बताया कि उन्होंने मुक्केबाजी की शुरुआत कई साल पहले की थी। शुरू में यह खेल उन्हें सिर्फ रोमांचक लगा लेकिन धीरे-धीरे इसमें उनकी रुचि और समर्पण बढ़ता गया। कोच ने हमेशा प्रेरित किया। उनका सपना देश के लिए अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता में पदक जीतने का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed