फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Hanuman could not avoid crackers

पटाखों से नहीं बच सके हनुमान

Sun, 13 Oct 2013 10:51 PM IST
अमर उजाला, पानीपत
अमर उजाला, पानीपत Updated Sun, 13 Oct 2013 10:51 PM IST
विज्ञापन
Hanuman could not avoid crackers
पानीपत के शिवाजी स्टेडियम में रावण दहन के समय पटाखों के जखीरे में आग लगने से कई हनुमान स्वरूप समेत करीब 10 सेवक झुलस गए और दशहरा स्थल पर अफरा तफरी मच गई।
विज्ञापन


घटना दशहरा स्थल पर आतिशबाजी के दौरान हुई। उनमें से कई की हालत गंभीर बनी हुई है। उनको नजदीक के निजी अस्पताल में दाखिल कराया है। आयोजक कमेटी ने भीड़ को बड़ी मुश्किल से काबू किया।
विज्ञापन


घटना रविवार शाम शिवाजी स्टेडियम में सनातन धर्म मंदिर की ओर से आयोजित दशहरा स्थल पर हुई। मंच के कुछ दूरी पर जाटल रोड स्थित एक हनुमान सभा के सदस्य अपने स्वरूप के साथ खड़े थे। वे लोग आतिशबाजी कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी समय हनुमान स्वरूप के साथ बम व पटाखों के जखीरे में चिंगारी आकर गिर गई और थैले में रखे पटाखों ने आग पकड़ ली और धमाके के साथ पटाखों का जखीरा उड़ गया।

धमाके की आवाज सुनते ही दशहरा देखने आए लोगों में भगदड़ मच गई, जिसमें हनुमान सभा के प्रधान दलजीत सिंह, प्रिंस, आकाश, दीपक, रमेश व हनुमान स्वरूप बने योगेश समेत 10 लोग झुलस गए। उनको स्टेडियम के नजदीक ही एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया।

बताया जा रहा है कि प्रिंस के हाथ में पटाखों का थैला था। वह अन्य सेवकों को बारी-बारी बम दे रहा था। उसने चिंगारी गिरते ही थैला दूसरी तरफ फेंक दिया। वह प्रधान दलजीत के ऊपर गिर गया, जिसमें दलजीत के दोनों पैर व पेट झुलस गए। आकाश व हनुमान स्वरूप बने योगेश की आंख के पास चोट लगी है।

दीपक व प्रिंस का पेट झुलसा हुआ है। निजी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद सभी सभा के कार्यालय में चले गए और कुछ अपने-अपने घरों में चले गए। इसके बाद सभा के प्रधान दिलजीत के शरीर में फिर से जलन शुरू हो गई। उसको फिर से अस्पताल में लाया गया। वहीं हनुमान स्वरूप बने योगेश का कहीं कोई पता नहीं है।

दीपक को नहीं दे रहा सुनाई
पटाखों का धमाका इतना तेज था कि हनुमान सेवक दीपक को सुनाई देना बंद हो गया। वह जाटल रोड मंदिर में प्रभु का नाम ले रहा है। उसको लोग पूछते हैं तो वह कुछ भी सुन पा रहा। वह फिलहाल इशारों को ही समझता व समझाता है।

लोग मुश्किल से बच निकले
हनुमान स्वरूप के साथ में खड़े दृश्क धमाके की आवाज के साथ भाग खड़े हुए। कुछ लोग तो धमाके के चलते काफी देर तक कुछ सुन तक नहीं पा सके। वे धमाका सुनकर दौड़ पड़े। आयोजकों ने लोगों को बड़ी मुश्किल से समझाकर शांत किया।


पुलिस को नहीं कोई खबर
पुलिस दशहरा को लेकर बेशक सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध करने का दावा कर रही हो, लेकिन शिवाजी स्टेडियम में बम धमाका होने की पुलिस को कई घंटे बाद भी कोई जानकारी नहीं थी। साढ़े बजे थाना प्रभारी ने इस मामले में अनभिज्ञता जाहिर की थी।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed