फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Hall and pavilion will be built in Shondhapur's cricket ground

Panipat News: शोंधापुर के क्रिकेट मैदान में बनाया जाएगा हॉल और पैवेलियन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jun 2023 02:30 AM IST
विज्ञापन
Hall and pavilion will be built in Shondhapur's cricket ground
पानीपत। नगर निगम ने विकास कार्याें के नौ टेंडर लगाए हैं। इन पर निगम करीब ढाई करोड़ रुपये खर्च होंगे। ज्यादातर टेंडर ग्रामीण क्षेत्र के वार्डों के हैं। वार्ड-21 के शोंधापुर स्थित क्रिकेट मैदान में 42.43 लाख रुपये का टेंडर लगाया गया है। इसमें एक हाॅल और पैवेलियन बनाया जाएगा। नगर निगम ने इसके अलावा कई वार्डों के विकास कार्यों के लिए टेंडर लगाए हैं। इनमें वार्ड संख्या पांच में 29.48 लाख रुपये से नील कमल फैक्टरी से लेकर नवदीप सिंह एडवोकेट के घर तक सड़क बनाई जाएगी। वार्ड सात की हनुमान कॉलोनी में 12.10 लाख रुपये से अनिल बनिया के घर से बालाजी बूट हाउस तक गली का निर्माण कराया जाएगा। वार्ड चार की देशराज कॉलोनी में 34.79 लाख से शाकुंभरी सामुदायिक केंद्र का निर्माण होगा। वार्ड तीन के विकास नगर में 38.17 लाख से सामुदायिक केंद्र बनेगा। वार्ड चार की देशराज कॉलोनी में ही 13.47 लाख से सैनी धर्मशाला बनेगी। वार्ड-16 के विकास नगर में 18.20 लाख से सीआईएसएफ रोड पर नाला बनाया जाएगा। वार्ड-13 की साई कॉलोनी में 45.31 लाख से गली के साथ नाले और अन्य काम होंगे। वार्ड-25 की कालू पीर कॉलोनी में ड्रेन नंबर एक पर 11.68 लाख से एमएस कलवर्ट बिछाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed