{"_id":"68fbd87b89fd0c6a20046ed0","slug":"half-yearly-exams-begin-students-faces-beam-on-the-first-day-panipat-news-c-244-1-pnp1007-145996-2025-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: अर्धवार्षिक परीक्षा शुरू, पहले दिन खिले रहे विद्यार्थियों के चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: अर्धवार्षिक परीक्षा शुरू, पहले दिन खिले रहे विद्यार्थियों के चेहरे
Sat, 25 Oct 2025 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Sat, 25 Oct 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। जिले के राजकीय विद्यालयों में चौथी से 10वीं कक्षाओं के लगभग 48400 विद्यार्थियों ने शुक्रवार को अर्धवार्षिक परीक्षा दी। परीक्षा के लिए विद्यार्थियों में उत्साह देखने को मिला। पहले दिन परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई। सुबह ही सभी विद्यालयों में प्रश्न-पत्र पहुंचे और स्कूल शिक्षकों ने परीक्षा में ड्यूटी दी।
जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सुभाष चंद्र भारद्वाज ने बताया कि पहले दिन परीक्षा शांतिपूर्वक हुई। विद्यार्थियों में परीक्षा के लिए उत्साह दिखाई दिया। अर्धवार्षिक परीक्षा के पहले दिन शुक्रवार को कक्षा चौथी व पांचवीं का अंग्रेजी, छठी का सामाजिक विज्ञान, सातवीं का हिंदी, आठवीं का ड्राइंग, संगीत, गृहविज्ञान विषय की रही। वहीं, नौवीं का सामाजिक विज्ञान, 10वीं का विज्ञान विषय की परीक्षा रही। विद्यालयों में प्रधानाचार्य और शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। 10 वीं और 12 वीं की परीक्षा पर उड़न दस्तों के माध्यम से विभाग नजर रखेगा। वहीं 11वीं व 12वीं की परीक्षाएं 24 अक्तूबर से शुरू होकर छह नवंबर को संपन्न होंगी।
पहले दिन शुक्रवार को कक्षा चौथी से 10वीं कक्षा की परीक्षा हुई। परीक्षा में सुपरिटेंडेंट की ड्यूटी लगाई गई है। 10 वीं और 12 वीं की परीक्षा पर उड़न दस्तों द्वारा नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन
- राकेश बूरा, जिला शिक्षा अधिकारी, पानीपत।