फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   'Haldi Ghati' drama to be staged tomorrow

‘हल्दी घाटी’ नाटक का मंचन कल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Mar 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
'Haldi Ghati' drama to be staged tomorrow
पानीपत। 31 मार्च को हल्दी घाटी में होने वाले कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए निगम आयुक्त, प् - फोटो : Panipat
पानीपत। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आईटीआई विद्यार्थी महाराणा प्रताप की शौर्य गाथा को प्रस्तुत किया जाएगा। एसडी पीजी कॉलेज में 31 मार्च को ‘हल्दी घाटी’ नाटक का मंचन किया जाएगा, जिसका उद्देश्य जनमानस में देशप्रेम की भावना को मजबूत करने का प्रयास है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल की इच्छा पर महाराणा प्रताप की शौर्य गाथा से नई पीढ़ी का साक्षात्कार कराया जाएगा। खास बात है कि इस नाटक की प्रस्तुति नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा की ओर से की जाएगी, जिसमें भाग लेने वाले विद्यार्थी गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाले हैं।
विज्ञापन

संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार और बिजली विभाग हरियाणा के सानिध्य में शुरुआत समिति के माध्यम से कॉलेज में दो मार्च को एनएसडी कार्यशाला शुरू हुई थी, जिसका 31 मार्च को समापन है। यह कार्यशाला हरियाणा के अतिरिक्त मुख्य सचिव पीके दास का महत्वाकांक्षी प्रयोग है। इसमें हिस्सेदारी निभाने वाले सभी विद्यार्थी गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाले परिवारों से हैं। यह कार्यशाला हरियाणा सरकार के अंत्योदय उत्थान वर्ष 2022 का हिस्सा है। कार्यशाला में नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा के सौजन्य से आठ विशेषज्ञ प्रोफेसर अभिनय, संवाद, संगीत, वस्त्र, साजसज्जा, वाद्ययंत्र, कोरियोग्राफी, सेट डिजाइनिंग एवं प्रकाश व्यवस्था जैसी विधाओं में दक्ष होने का अवसर दे रहे हैं।
विज्ञापन

आईटीआई के 60 विद्यार्थी हैं कार्यशाला का हिस्सा
आईटीआई संस्थान पानीपत के 60 विद्यार्थियों का समूह इस कार्यशाला के साथ ही नाटक का हिस्सा होंगे। इस समूह में 40 लड़कियां एवं 20 लड़के शामिल हैं। नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा के प्रख्यात रंगकर्मी लोकेंद्र त्रिवेदी ने कहा कि हरियाणा में रंगमंच के स्रोत रागिनी और सांग में मौजूद है। हिंदी रंगमंच के माध्यम से युवाओं ने पंरपराशील नाट्य स्रोत के रूप में हल्दी घाटी की ऐतिहासिक घटना के माध्यम से नाटक तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed